अयोध्या प्रभु श्री राम के नगरी में सरयू नदी में कब नाली नाले का पानी कब बंद होगा। नाली नाले के साथ-साथ कूड़ा कचरा भी जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा ने कहा सरयू मैया में नाली नाला सीवर, गंदा पानी तमाम प्रकार जा रहा है, यही सरयू जल से अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में भगवान को भोग लगता है, जो जल हम लोग ग्रहण करते हैं अगर उसमें एक मच्छी या मच्छर गिर जाए तो उस पानी को फेंक देते हैं।
हमारी सरयू मैया कैसे झेलती..
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी को ट्विटर के माध्यम से अवगत कराया हूं। आशा एवं विश्वास है कि अयोध्या प्रभु श्री राम की कृपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज मामले को जल्द ही संज्ञान लेंगे।
मोदी सरकार ने अयोध्या में करोड़ और अरबो रुपए खर्च करने के बाद भी नहीं रुका सरयू नदी में जा रहा गंदा पानी, आज भी सरयू नदी में नाली नाले का पानी जा रहा है। आखिर क्यों मैं अयोध्या के संत महंत से भी निवेदन करता हूं, कि इस आवाज को उठाएं और समस्या का समाधान करे।



