Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: अब घर बैठे शामिल हो सकते हैं रामलला की आरती में

admin by admin
March 13, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। रोजाना लगभग ढाई लाख भक्त रामलला के दर्शन कर रहे है। राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद लगातार रामलला के दर्शन करने के लिए भक्त मंदिर पहुंच रहे है। भक्तों की संख्या में किसी तरह की कमी नहीं आई है। अयोध्या पहुंच रहे भक्त खासतौर से रामलला की आरती में हिस्सा लेने को इच्छुक रहते है।

इसी बीच अब घर बैठे भी भक्त रामलला की आरती में शिरकत कर सकते है। इसके लिए ट्रस्ट ने भक्तों के लिए खास इंतजाम किए है। अब भक्तों को रामलला की आरती का लाइव प्रसारण देखने को मिलेगा। यानी घर बैठे ही रामलला की आरती में भक्त शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही भक्तों को रामलला के श्रृंगार दर्शन करने का मौका भी घर बैठे ही मिल सकेगा। ट्रस्ट ने रामलला के भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया और इस सुविधा की शुरुआत की है।

बता दें कि रामलला की श्रृंगार आरती के दर्शन करने की सुविधा भक्तों के लिए मंगलवार 12 मार्च से शुरू हो गई है। रामलला के लाइव दर्शन भक्त दूरदर्शन पर कर सकते है। बता दें कि नियमित दर्शन रोजाना सुबह 6.30 बजे से शुरू होते है। श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने आरती के समय को लेकर विशेष प्रबंध भी किया है। दरअसल आरती के समय मंदिर में भारी भीड़ होती है, जिससे निपटने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने पास की सुविधा शुरु की है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करना आसान हो सके। आरती के समय मंदिर में अधिक भक्तों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि रामलला की रोजाना छह आरती की जाती है। इसमें सबसे पहले आरती सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12:00 बजे राजभोग आरती, दोपहर 2:00 बजे उठना आरती, शाम 7:00 बजे संध्या आरती और रात 10:00 बजे शयन आरती नियमित तौर पर की जाती है। इन सभी आरती में भक्त लाइन लगाकर हिस्सा नहीं ले सकते है।

इसी बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने फैसला किया है कि रामलला की श्रृंगार आरती के दर्शन भक्तों को खासतौर से करवाए जाएंगे। इसके लिए अब घर बैठकर दूरदर्शन चैनल पर भी भक्त रामलला की आरती के दर्शन कर सकेंगे। अभी सिर्फ श्रृंगार आरती के दर्शन करने का फैसला ही किया गया है।

बता दें कि राम मंदिर में रामलला की आरती में हिस्सा लेने के लिए रोजाना ट्रस्ट की ओर से पास जारी किए जाते है। मंगला आरती और श्रृंगार आरती के अलावा अन्य चारों आरती में भक्त आसानी से रामलला के दर्शन कर सकते है।

ऐसे करें पास के लिए अप्लाई

  • रामलला की आरती में शामिल होने के लिए आरती पास लेने के लिए भक्तों को ऑनलाइन फ्री में पास उपलब्ध कराए जाते है। ऑनलाइन पास लेने के लिए भक्तों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद मेन पेड पर रिजर्व योर पास लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल से साइन इन करें।
  • साइन इन करने के लिए वन टाइम पासवर्ड दर्ज करें। लॉगइन करने के बाद पसंदीदा समय चुनें और उस समय आरती के लिए लॉग इन करें। बुकिंग को कंफर्म करने के लिए माई प्रोफाइल पर जाकर अपनी लॉग इन डीटेल दर्ज करें और बुकिंग कंफर्मेशन स्लिप लें।
Tags: रामलला की आरती
Previous Post

माफिया मुख्‍तार अंसारी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Next Post

Ayodhya में कल जीआईसी मैदान में सीएम योगी की जनसभा, करेंगे 1000 करोड की परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास, अधिकारियो ने परखी व्यवस्था

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

Ayodhya में कल जीआईसी मैदान में सीएम योगी की जनसभा, करेंगे 1000 करोड की परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास, अधिकारियो ने परखी व्यवस्था

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group