अयोध्या, अयोध्या के लोकप्रिय सांसद लल्लू सिंह व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शक्ति रसोई (कलेक्ट्रेट कैंटीन) का शुभारम्भ किया।
सांसद एवं जिलाधिकारी ने बताया कि शक्ति रसोई के माध्यम से कलेक्ट्रेट प्रशासन के कार्मिकों तथा आगन्तुकों को शुद्व एवं अच्छे भोजन न्यूनतम दरों पर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि शक्ति कैंटीन में नाश्ता, चाय, मिष्ठान, नमकीन तथा भोजन की व्यवस्था रहेगी।
जिसका लाभ आमजन को होगा तथा शक्ति रसोई के माध्यम से 5 किमी0 के दायरे तक निःशुल्क टिफिन सर्विस भी मुहैया करायी जा रही है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


