अयोध्या, थाना कैंट के नियावां रामपथ पर चल रहे गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून पर आज स्थानीय लोगो की शिकायत पर पुलिस ने छापा मार कर स्पा सेंटर को सील कर दिया।
पुलिस के अनुसार बॉडी मसाज कराने के नाम पर देह व्यापार का कारोबार हो रहा था, लेकिन पुलिस को भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिये, जिसमे इसको क़ानूनी वैध्यत दी है?
बता दे, स्थानीय लोगो ने गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून की मैनेजर ईशा गौतम का तरह-तरह के मसाज का रेट बताते विडियो वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार सेंटर के बोर्ड पर भगवान बुद्ध की तस्वीर भी लगाई गई है।
कैंट पुलिस ने स्पा संचालक पवन कुमार, मैनेजर ईशा गौतम, अंकित व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया है। सूत्र बताते पुलिस अभी कानून के बारे पुरानी ही कानून की गुटका के आधार पर केस दर्ज कर रही है।








