Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत

admin by admin
March 4, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को सात लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राहत आयुक्त नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि बिजली गिरने से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

सोमवार को जिलों से मिली खबरों के अनुसार, रविवार की बारिश व ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शाहजहांपुर में एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि महराजगंज और कौशांबी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

कुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, ललितपुर और सहारनपुर आदि जिलों में रविवार को ओलावृष्टि हुई।

आयुक्‍त के अनुसार, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं ,बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, देवरिया, एटा, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मऊ और रायबरेली जिलों में भी बारिश की खबर है।

उन्होंने बताया कि मथुरा में अत्यधिक बारिश के कारण एक मकान गिरने की सूचना है, जहां जांच के लिए तहसीलदार को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।

शाहजहांपुर जिले से मिली खबर के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गयी। घटना में एक बकरी की भी मौत हुई है।

अपर जिलाधिकारी डॉ सुरेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को ओलावृष्टि एवं तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से जलालाबाद थाना अंतर्गत चौरा बगर गांव में शिवम (14) की मौत हो गयी। घटना के समय वह अपने खेत में बकरी के साथ था। इस घटना में बकरी की भी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना मिर्जापुर थाना अंतर्गत अतरी निजामपुर गांव में हुई, जहां अमर सिंह (40) अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी एकाएक तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई और आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गयी। कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है।

महराजगंज से मिली खबर के अनुसार जिले के सिसवा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम को खुदरी गांव में बिजली गिरने से नौ वर्षीय दिव्या की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गयी।

मंझनपुर के उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के भवनसुरी गांव निवासी सरोजा देवी (43) रविवार शाम खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक बारिश होने लगी और बारिश के साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से सरोजा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि मृतका सरोज देवी के परिजनों को दैवीय आपदा राहत की सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी।

रविवार शाम जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Tags: आकाशीय बिजली
Previous Post

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी; CUG पर किया गया हैं फोन

Next Post

Barabanki के भाजपा सांसद का कथित अश्लील वीडियो वायरल, मामले में प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

Barabanki के भाजपा सांसद का कथित अश्लील वीडियो वायरल, मामले में प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group