गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग जीवन भर जेल में सड़ेंगे जबकि उनके बाप-दादा की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
बता दे bsa संतोष कुमार राय ने पूर्व bsa संतोष मोहन पांडे जो अयोध्या से बाराबंकी ने स्थानांतरित हुए। संतोष मोहन पांडे, ने मिर्जापुर में आपने रिश्तेदार {भांजे} की फर्म को नियम विरुध gem पर id शेयरिंग व एनीडेस्क के माध्यम से धांधली प्रिंटिंग आदि का कार्य करवाया जा रहा है। यह खेल अधिकारी कमीशन, पब्लिक न्यूज़ दे सकता है?
आदित्यनाथ ने यहां राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के मैदान में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता और यदि किसी ने ऐसा किया तो वह जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ेगा।
उन्होंने कहा, “यही नहीं, उसके बाप-दादा की संपत्ति भी सरकार जब्त कर लेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम में 1500 विद्यार्थियों को टैबलेट और 3000 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने 15 विद्यार्थियों को टैबलेट और 10 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन खुद दिए। इस अवसर पर आदित्यनाथ ने 26 माध्यमिक विद्यालयों में 17.35 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों तथा 141 माध्यमिक विद्यालयों में 7.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 330 “प्रीमियम स्मार्ट क्लास रूम’ का शिलान्यास भी किया। चार इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को उन्होंने ‘स्मार्ट क्लास’ का प्रमाण पत्र भी सौंपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ स्मार्ट शहर ही नहीं होंगे, बल्कि प्रदेश के युवा स्मार्टफोन और ‘स्मार्ट क्लास’ से जुड़कर पूरी दुनिया के सामने ‘स्मार्ट युवा’ बनेंगे।
उन्होंने कहा कि नवंबर 2021 में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का आगाज़ कर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य युवा शक्ति को डिजिटली सक्षम बनाना है ताकि भविष्य में कोरोना जैसी कोई महामारी पठन पाठन को बाधित न कर सके। आदित्यनाथ ने कहा, “कोरोना काल में जब भौतिक रूप से पठन पाठन ठप हो गया था तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तकनीक से जुड़ने का विजन दिया।
आज इसी का अनुसरण करते हुए प्रदेश में 20 लाख युवाओं को बिना भेदभाव स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध करा दिए गए हैं।


