1. सूर्य छिपने के बाद किसी को भी दही और उधार नहीं देना चाहिये।
2. चकला और बेलन, अन्य बर्तनों के साथ सिंक में अधिक देर तक नहीं रखना चाहिए, क्योंकि चकला और बेलन शनि हैं अगर उन पर पानी गिरेगा तो विष योग निर्माण हो जाता है, घर से बरकत उड़ जाती है।
3. बचा हुआ आटा गोल करके फ्रिज मैं नहीं रखना चाहिए, अदृश्य आत्माये फ्रिज के आसपास चक्कर काटने लगती हैं।
4. जो ऐसे आटे ही रोटी खाता है वह आलसी और झगड़ालू हो जाता है।
5. घर के प्रमुख व्यक्ति या कमाने वाले व्यक्ति को खाली पेट घर से नहीं जाना चाहिए।
6. बंद गैस के चूल्हे पर तवा या कढ़ाई नहीं रखनी चाहिए।
7. गरम तवे या कढ़ाई पर पानी नहीं डालना चाहिए।
8. खाने में कभी तीन रोटी एक साथ नहीं देनी चाहिए।
9. अपना पुराना तवा या कढ़ाई किसी को नहीं देना चाहिये।
10. आखिरी रोटी अन्य रोटियों के मुकाबले छोटी नहीं बनाना चाहिए।
11. शाम की पूजा में घंटी और शंख नहीं बजाना चाहिए कारण उस समय देवी देवता सोने चले जाते हैं!
12. झाड़ू और पोंछा छुपा कर रखना चाहिए।


