Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोदी का तृणमूल पर भ्रष्टाचार का आरोप, बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

admin by admin
March 2, 2024
in देश, राजनीति
0

कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ हमला तेज करते हुए उसे ‘‘उत्पीड़न, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात’’ का पर्याय करार दिया तथा आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने योजनाओं को घोटालों में बदलने में ‘‘महारत’’ हासिल कर ली है।

मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के विकास और देश की प्रगति के बीच आपसी संबंध पर जोर दिया तथा राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट जीतने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को रेखांकित किया।

उन्होंने पार्टी समर्थकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘‘कमल खिले।’’ प्रधानमंत्री ने संदेशखालि की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में ‘‘परेशान माताओं और बहनों’’ का समर्थन करने के बजाय राज्य सरकार ने आरोपियों का पक्ष लिया।

संदेशखालि में महिलाओं ने कुछ तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से निराश हैं। उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ टीएमसी को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया है, लेकिन पार्टी अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है। टीएमसी की प्राथमिकता राज्य का विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद है।

प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी का अर्थ अब हो गया है-‘‘तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार)।’’ उन्होंने ‘‘केंद्रीय योजनाओं को अपना बताने’’ और ‘‘भ्रष्टाचार एवं पक्षपात’’ की संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की।

मोदी ने कहा, ‘‘टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की छवि खराब कर दी है। उसने हर योजना को घोटाले में बदलने में महारत हासिल कर ली है। वे केंद्रीय योजनाओं पर मुहर लगाते हैं और इसे अपना बता देते हैं। वे गरीबों से छीनने और उन्हें वंचित करने में संकोच नहीं करते।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ‘तोलाबाजों’ (वसूली करने वालों) का नियंत्रण है और वे ‘‘राज्य को अनुचित रूप से प्रभावित करते हैं तथा केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा डालते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी वर्षों में भाजपा देश और प्रदेश में निवेश एवं रोजगार के असंख्य अवसर पैदा करेगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए आपको लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कर अपना योगदान देना होगा। पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीट पर कमल खिलना चाहिए।

मोदी ने संदेशखालि में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए ‘‘पीड़ित महिलाओं की न्याय की गुहार के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता पर अफसोस’’ जताया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनावी लाभ के लिए ‘मां माटी मानुष’ का नारा देने के बावजूद, टीएमसी प्रशासन पश्चिम बंगाल में माताओं और बहनों का कल्याण सुनिश्चित करने में विफल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा राज्य में अपराधी प्रशासन के निर्णयों पर अनुचित प्रभाव डालते हैं। मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में हालात ऐसे हैं कि यह पुलिस नहीं, बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने संदेशखालि मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार नहीं चाहती थी कि संदेशखालि के अपराधी को गिरफ्तार किया जाए, ‘‘लेकिन जब पश्चिम बंगाल की महिला शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गई और भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हुए तो राज्य सरकार को झुकने पर मजबूर होना पड़ा।

Tags: मोदी का तृणमूल पर भ्रष्टाचार
Previous Post

अयोध्या: गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों संग रामलला के दर्शन किये

Next Post

गूगल प्ले स्टोर से कुछ भारतीय स्टार्टअप के ऐप हटाने पर सरकार का कड़ा रुख

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

गूगल प्ले स्टोर से कुछ भारतीय स्टार्टअप के ऐप हटाने पर सरकार का कड़ा रुख

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group