Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एनबीडीएसए ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कार्यक्रमों को लेकर समाचार चैनलों पर लगाया जुर्माना

admin by admin
March 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीडीएसए) ने “नफरत और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले” कार्यक्रमों के लिए कुछ टीवी चैनलों पर जुर्माना लगाकर इन्हें अपनी वेबसाइट से हटाने का निर्देश दिया है। एनबीडीएसए ने कहा कि ये कार्यक्रम ठीक नहीं हैं।

एनबीडीएसए ने कार्यकर्ता इंद्रजीत घोरपड़े की शिकायतों के आधार पर ‘लव जिहाद’ पर आधारित समाचार कार्यक्रमों के लिए ‘टाइम्सनाउ नवभारत’ पर एक लाख रुपये और ‘न्यूज18 इंडिया’ पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मुस्लिम पुरुषों पर, हिंदू महिलाओं को शादी का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिश का आरोप लगाने के लिए ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

रामनवमी पर एक खास समुदाय को निशाना बनाकर की गई हिंसा की कवरेज को लेकर एनबीडीएसए ने आजतक चैनल को चेतावनी दी है।

एनबीडीएसए के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ए. के. सीकरी द्वारा जारी आदेशों में तीनों चैनलों को सात दिन में कार्यक्रमों के ऑनलाइन संस्करण हटाने को कहा गया है।

एनबीडीएसए ने एक बयान में कहा कि ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल ‘व्यापक आत्मनिरीक्षण’ के साथ किया जाना चाहिए क्योंकि धार्मिक रूढ़िवादिता आचार संहिता का उल्लंघन है और देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को खराब कर सकती है।

बयान में कहा गया है कि इस तरह की खबरें ‘किसी समुदाय को अपूरणीय क्षति पहुंचाती हैं और धार्मिक असहिष्णुता या वैमनस्य पैदा करती हैं।”

युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी की शिकायत पर एक अलग आदेश देते हुए एनबीडीएसए ने ‘मोदी उपनाम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा से संबंधित मामले में एक लुटेरे को चित्रित करने वाला ‘काल्पनिक वीडियो’ प्रसारित करने के लिए आजतक को चेतावनी दी।

एनबीडीएसए ने आजतक को ऐसे वीडियो प्रसारित करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी और अपनी वेबसाइट व यूट्यूब चैनल से गांधी की सजा से संबंधित कार्यक्रम से उक्त वीडियो को हटाने का निर्देश दिया।

एक अन्य आदेश में, एनबीडीएसए ने भारत में अल्पसंख्यकों के बारे में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक बयान से संबंधित कार्यक्रम के लिए आजतक पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

एनबीडीएसए ने कहा कि ओबामा के बयान को खालिस्तानी अलगाववादियों से जोड़ना घोर गलत बयानी है और इसने निष्पक्षता व तटस्थता के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

Tags: एनबीडीएसए ने आचार संहिता
Previous Post

Mahadev Satta App: दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में रेड, 580 करोड़ रुपए ED ने किए जब्त

Next Post

बाराबंकी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

बाराबंकी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group