हरियाणा-पंजाब के शंभु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई है। किसान आंदोलन में उपद्रव करने वालों का पासपोर्ट और वीजा रद्द किया जाएगा। हरियाणा पुलिस ने कहा कि ‘सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव मचाने वाले किसानों की तस्वीरों की पहचान किया जा रहा है। जिसके बाद उनका पासपोर्ट और वीजा रद्द किया जाएगा।
हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए बड़े-बड़े आईपीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों से हर चेहरे को कैद कर उसका रिकॉर्ड पासपोर्ट ऑफिस में भेजने की तैयारी कर रहे हैं और हरियाणा पुलिस भारतीय एंबेसी में उपद्रव मचाने वाले ऐसे सभी लोगों की फोटो भेज रही है, जिससे कि इनके पासपोर्ट और वीजा रद्द होने के साथ-साथ इनकी पहचान हो सके।
आपको बता दें कि पिछले 13 फरवरी से किसान हरियाणा में अंबाला के शंभू बॉर्डर और जींद के खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान कई किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस भी दागे तो किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करके किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया है।
हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
किसान आंदोलन में उपद्रव करने वालों का पासपोर्ट और वीजा रद्द किया जाएगा।
कई उपद्रवियों की हुई पहचान, हाई रेजोल्यूशन कैमरे की मदद से की गई पहचान। pic.twitter.com/P2VygG8UAf
— Panchjanya (@epanchjanya) February 28, 2024


