Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बीकानेर: जासूसी के आरोप में कैंटीन संचालक गिरफ्तार

admin by admin
February 27, 2024
in देश
0

जयपुर, पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों के लिए जासूसी करने को लेकर बीकानेर जिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह सूचना दी।

उनके अनुसार आरोपी सैन्य क्षेत्र ‘महाजन’ में कैंटीन चलाता है जो ‘हनीट्रैप’ में फंसकर सामरिक महत्व की सूचनाएं पाक ‘हैंडलर’ को दे रहा था।

अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस खुफिया) संजय अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान खुफिया विभाग ने मिलट्री इंटेलिजेंस (सैन्य खुफिया शाखा), बीकानेर के साथ संयुक्त कार्रवाई कर पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी के लिए जासूसी कर रहे ‘उपर का बास’ गांव (बीकानेर जिले) के निवासी विक्रम सिंह (31) को गिरफ्तार किया है।

अग्रवाल ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों की जासूसी गतिविधियों पर राजस्थान खुफिया विभाग द्वारा सतत निगरानी के दौरान पता चला कि विक्रम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर के निरंतर संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि जब खुफिया विभाग, जयपुर की टीम ने विक्रम सिंह की गतिविधियों पर गहनता से नजर रखी तो उसने पाया कि वह ‘हनीट्रैप’ में फंसकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट के साथ सामरिक महत्व की सूचना साझा कर रहा है।

उनके मुताबिक विक्रम सिंह ‘महाजन’ में लंबे समय से कैंटीन चला रहा था तथा करीब एक साल से वह पाक खुफिया एजेंट अनीता के संपर्क में था ।

अग्रवाल का कहना है कि विक्रम सिंह पाक ‘हैंडलर’ को सैन्य क्षेत्र की संवेदनशील जानकारियां जैसे फोटो, प्रतिबंधित स्थान की लोकेशन एवं वीडियो एवं यूनिट एवं अधिकारियों की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध करवा रहा था।

उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह से पूछताछ एवं उसके द्वारा प्रयुक्त मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण से उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध सरकारी गोपनीयता कानून 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Tags: बीकानेर: जासूसी
Previous Post

फतेहपुर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

Next Post

नासा का मिशन क्षुद्रग्रह से टकराया, जिसने एक गडढे के साथ अंतरिक्ष चट्टान को नया आकार दे दिया

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

नासा का मिशन क्षुद्रग्रह से टकराया, जिसने एक गडढे के साथ अंतरिक्ष चट्टान को नया आकार दे दिया

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group