बलिया जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया हैं। यहां तिलक समारोह से लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप और जीप में जोरदार टक्कर से 6 सवारों की मौत हो गई हैं जबकि 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं। इन में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सा भी चारों को गहन उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया हैं।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। पूरा हादसा बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास हुआ हैं। जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव से तिलक चढ़ाकर दोकटी लौटते समय जीप की टक्कर सामने से आ रहे पिकअप से हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा।
बताया जा रहा है कि, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धनपत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था। तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य स्थित अंधे मोड़ पर पहुंची थी, तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई। वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये।
दुर्घटना की सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्तपताल भिजवाया गया व मृतकों के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया।


