अयोध्या, डॉ. इंद्रेश कुमार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का श्री वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठन तथा विभिन्न राजनेताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
जिसमें प्रमुख रूप से सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजक साध्वी अरुंधति जी,इरेडा भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय के डायरेक्टर राम निहाल निषाद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस, शाह मलंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर ताहिर शाह चांदनी शाह बानो सद्दाम खान, वकील हसन रिजवान गांधी श्री मनोज सिंह गुड्डू पूर्व विधान परिषद सदस्य धर्म संस्कृति संगम के अरुण सिंह जी निषाद मंदिर के अध्यक्ष इंद्रेश निषाद समाजसेवी राम प्रसाद निषाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सद्भाव प्रमुख के. के सिंह, धर्म संस्कृति संगम के प्रदेश अध्यक्ष भंते अरुण आनंद उर्फ अरुण सिंह अवध प्रांत प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह आदि प्रमुख सामाजिक लोग रहे।
स्वागत से अभिभूत होकर डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी ने कहा कि भगवान श्री राम अखिल ब्रह्मांड के नायक हैं सब पंथ धर्म वहीं से हैं। आज विश्व के हर समाज के लोग श्री राम जी का दर्शन करने आ रहे हैं और करते रहेंगे ।


