Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PM Kusum Yojana: यूपी के किसान सोलर पंप के लिए सकेंगे आवेदन, 27 से शुरू ऑनलाइन आवेदन

admin by admin
February 26, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, पीएम कुसुम योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के 54 हजार से अधिक किसानों को डबल इंजन की सरकार की तरफ से सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी के सभी 18 मंडलों के किसानों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 27 से 29 फरवरी के मध्य छह-छह मंडलों के किसानों की तरफ से आवेदन प्रारंभ किया जाएगा। 9 प्रकार के सोलर पंपों पर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान का लाभ पाकर किसान इसे खरीद सकते हैं। योजना का लाभ उठाने वाले किसानों का विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। सोलर पंप की ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.agriculture.up.gov.in पर ‘अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग’ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही किसानों को पांच हजार रुपये टोकन मनी भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

27 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन 

वर्ष 2024-25 के लिए पीएम कुसुम योजनान्तर्गत किसान 27 फरवरी से निरंतर आवेदन कर सकते हैं। तीन अलग-अलग दिनों से किसान आवेदन प्रारंभ कर सकते हैं। 27 फऱवरी से चित्रकूट धाम, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, बरेली व कानपुर मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों के किसान दोपहर 12 बजे से निरंतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 28 फरवरी से सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या, लखनऊ, मीरजापुर व बस्ती मंडलों से जुड़े समस्त जनपदों के किसान आवेदन प्रारंभ कर सकते हैं, वहीं आगरा, झांसी, अलीगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल के किसानों के लिए यह प्रक्रिया 29 फरवरी से प्रारंभ होगी।

9 प्रकार के सोलर पंपों पर किसानों को मिलेगा अनुदान 

उप्र के 54 हजार किसानों को डबल इंजन की सरकार 9 प्रकार के सोलर पंपों पर अनुदान देगी। 2 एचपी डीसी व एसी सरफेस पंप का मूल्य 1,71,716 रुपये है। राज्य सरकार इस पर 59,291 व केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी। कुल 1,03,030 रुपये का अनुदान डबल इंजन की सरकार की ओर से किसानों को प्राप्त होगा। किसानों को टोकन मनी पांच हजार रुपये ऑनलाइन आवेदन के समय देना होगा। शेष किसानों 63,686 रुपये देना होगा। 2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप का मूल्य 1,74,541रुपये है। राज्य सरकार इस पर 60,986 व केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी। कुल 1,04,725 रुपये का अनुदान डबल इंजन की सरकार की ओर से किसानों को प्राप्त होगा। किसानों को टोकन मनी पांच हजार रुपये ऑनलाइन आवेदन के समय देना होगा। शेष किसानों 64,816 रुपये देना होगा। 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप का मूल्य 1,74,073 रुपये है। राज्य सरकार इस पर 60,705व केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी। कुल 1,04,444 रुपये का अनुदान डबल इंजन की सरकार की ओर से किसानों को प्राप्त होगा। किसानों को टोकन मनी पांच हजार रुपये ऑनलाइन आवेदन के समय देना होगा। शेष किसानों 64,629 रुपये देना होगा।

3 से 10 एचपी के सबमर्सिबल पंप पर भी मिलेगा अनुदान 

इसके साथ ही डबल इंजन सरकार की ओर से तीन से 10 एचपी सबमर्सिबल पंप पर भी किसानों को अनुदान दिया जाएगा। 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप पर योगी सरकार 82,476 व केंद्र सरकार 57,157 रुपये अनुदान देगी। किसानों को कुल 1,39, 633 रुपये का अनुदान मिलेगा। 3 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर योगी सरकार 81,110 व केंद्र सरकार 57,157 रुपये अनुदान देगी। किसानों को इस पर कुल 1,38,267 रुपये का अनुदान मिलेगा। 5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर राज्य सरकार 1,08,449 व केंद्र सरकार 88050 रुपये का अनुदान मिलेगा यानी किसानों को कुल 1,96,499 रुपये का लाभ मिलेगा। 7.5 व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,47,114 रुपये का अनुदान प्रदेश व 1,19,342 रुपये का अनुदान केंद्र सरकार देगी। इन दोनों पंप पर किसानों को कुल 2,66,456 रुपये का अनुदान प्राप्त होगा।

Tags: PM Kusum Yojana
Previous Post

बलिया में एक व्यक्ति के हिरासत से फरार होने के मामले में होमगार्ड समेत दो पर मामला दर्ज

Next Post

अयोध्या पहुचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार का श्री महर्षि वाल्मीकि हवाईअड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या पहुचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार का श्री महर्षि वाल्मीकि हवाईअड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group