Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में कचहरी हवालात की खिड़की काटकर दो कुख्यात गैंगस्टर फरार, मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

admin by admin
February 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली में सदर कचहरी स्थित हवालात से दो कुख्यात गैंगस्टर खिड़की का सरिया काटकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि अदालत की सदर हवालात की खिड़की काटकर दो कैदी फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए चार दलों का गठन किया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में बिहारीपुर ढाल निवासी अंकित यादव और सीबीगंज में पस्तोर निवासी सचिन सैनी को शुक्रवार सुबह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम ) और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में पेशी के लिए तलब किया गया था।

उन्होंने बताया कि अंकित और सचिन के साथ जेल से पेश होने के लिए कुल 55 कैदी अदालत लाए गए थे लेकिन जब उन्हें वापस जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई तो अंकित एवं सचिन के गायब होने का पता चला।

उन्होंने बताया कि पुलिस को हवालात की खिड़की के दो सरिए कटे मिले और माना जा रहा है कि आरोपी पेड़ की डाल के सहारे से दीवार कूदकर भाग निकले।

उन्होंने बताया कि कोतवाली में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मिलने पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी फोर्स संग मौके पर पहुंचे।

एसएसपी घुले ने बताया कि मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित यादव पर चोरी, लूट एवं अपहरण समेत भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत 47 मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर कानून के तहत भी निरुद्ध है। उसने बताया कि वह आदतन अपराधी है और उसे 28 दिसंबर को आयुध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था।

पुलिस ने बताया कि सचिन सैनी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की और उसे बारादरी के मुकदमे में ही पेशी के लिए लाया गया था।

Tags: बरेली में कचहरी हवालात
Previous Post

मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार कैंटर ने पांच कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Next Post

निर्वाचन आयोग ने राज्यों को चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों की नीति पर दिए निर्देश

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post

निर्वाचन आयोग ने राज्यों को चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों की नीति पर दिए निर्देश

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group