दिल्ली, आज बसंत पंचमी के मौके पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नाममांकन पत्र दाखिल किया। बता दें सोनिया राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सोनिया गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहें।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे है। आज सभी नेता दिल्ली से दो चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंचेंगे और हवाई अड्डे से विधानसभा पहुचे।
गौरतलब है कि राजस्थान से कांग्रेस से डॉ. मनमोहन सिंह और भाजपा से भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को पूरा हो रहा है। जबकि भाजपा से डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर आगामी दिनों में चुनाव होने हैं।
विधायकों के समर्थन के हिसाब से राजस्थान में 2 सीट पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत निश्चित है। बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और 27 फरवरी को चुनाव होना है।
#WATCH जयपुर: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे।
(वीडियो: राजस्थान विधानसभा पीआरओ) pic.twitter.com/rJneQzlxjU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024


