Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ झड़प, टिकरी व सिंघु बॉर्डर बंद, पुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श

admin by admin
February 13, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, विरोध-प्रदर्शन के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुए किसानों की शंभू (हरियाणा-पंजाब) सीमा पर पुलिस के साथ झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को टिकरी बॉर्डर को आवाजाही के लिए बंद कर दिया।

बॉर्डर के दोनों रास्तों पर सीमेंट के पांच फुट लंबे अवरोधक लगाने के साथ ही बहु-स्तरीय बैरिकेड के जरिये सीमा को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने टिकरी मेट्रो स्टेशन के पास राजमार्ग को जोड़ने वाली आसपास की सड़कों और गांवों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को भी बंद कर दिया। हालांकि, ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाएं अभी भी संचालित हो रही हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मधुप तिवारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टिकरी बॉर्डर का दौरा किया।

तिवारी ने कहा, ‘‘हमने टिकरी बॉर्डर पर दोपहर तीन बजे तक यातायात को अनुमति दी। अब हमने एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं और जो लोग दिल्ली की ओर पैदल जा रहे हैं, उन्हें मेट्रो सेवा इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर को सोनीपत पुलिस एवं दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और दिल्ली व सोनीपत दोनों ही तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 44 के रास्ते अब दिल्ली में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं हो रहा है और छोटे बड़े सभी वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। वहीं, बॉर्डर पर पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट है तथा दिल्ली की तरफ जा रहे वाहनों की हर रास्ते पर कड़ी जांच हो रही है तथा ड्रोन से भी स्थिति की निगरानी की जा रही है।

परामर्श में लोगों से कहा गया है कि वे दिल्ली से पानीपत जाने के लिए गन्नौर चौक से गन्नौर शहर होते हुए गांव गुमड़, कैलाना, खानपुर, गोहाना से रोहतक-पानीपत राजमार्ग का प्रयोग करें और मुरथल बाईपास से एनएच-352ए के रास्ते बड़वासनी, मोहाना, गोहाना होते हुए रोहतक-पानीपत राजमार्ग से पहुंचें।

उसमें कहा गया है कि दिल्ली जाने के लिए मुरथल बाईपास होते हुए बड़वासनी नहर के रास्ते नवनिर्मित एनएच 344पी से बवाना निकलें और बीसवां मील चौक से वाया जठेड़ी, बारोटा चौकी, सफियाबाद होकर नरेला में प्रवेश करें।

परामर्श में कहा गया है कि बीसवा मील चौक गांव जठेडी, बारोटा चौकी, नाहरी, लामपुर बॉर्डर से एनएच 44 से नाथूपुर मोड़ से गांव सबौली, आइटीबीपी कैंप से नरेला पहुंचे तथा केएमपी से पिपली टोल, सैदपुर होते हुए औचंदी बॉर्डर से दिल्ली जाएं तथा केजीपी के रास्ते खेकड़ा, लोनी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करें।

वहीं, पुलिस ने बॉर्डर पर छह स्तरीय बैरिकेडिंग लगानी शुरू कर दी है जिसमें क्रेन की मदद से क्रंक्रीट के ब्लॉक को सड़क पर दोनों तरफ रखवाया गया है. इसके साथ ही बड़े बड़े कंटेनर भी रखवाए गए है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी सिंघू बॉर्डर पर तैनात रहेंगे।

पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने आमजन से अनुरोध किया है , “एनएच 44 पर जाने से बचें. केवल अति आवश्यक परिस्थिति में ही दिल्ली के लिए यात्रा करें। उन्होंने कहा, “किसानों के काफिले को सोनीपत की सीमा से पहले ही रोकने की पूरी तैयारी कर ली गई है. किसी भी तरह की हिंसात्मक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश जाखड़ ने बताया कि गन्नौर के हल्दाना बॉर्डर पर सोनीपत पुलिस द्वारा पुख्ता इंजाम किए गए हैं तथा इसके साथ साथ कुंडली बॉर्डर पर सोनीपत पुलिस तथा दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के साथ छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
Tags: प्रदर्शनकारी किसानों
Previous Post

मथुरा: तीन बेटियों के साथ महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, बच्चियों की मौत

Next Post

Kota में JEE 2024 की उत्तर कुंजी के प्रकाशन के बाद कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या!?, माता-पिता बच्चो पर मत डालो दबाव!

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

Kota में JEE 2024 की उत्तर कुंजी के प्रकाशन के बाद कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या!?, माता-पिता बच्चो पर मत डालो दबाव!

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group