Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अपना दल के मंत्री ने ‘PDA’ का बताया नया अर्थ, बोले- पीडीए को ताकत देने वाले राजग के साथ

admin by admin
February 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के वरिष्ठ नेता आशीष पटेल ने सपा के पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूला को छलावा करार देते हुए कहा है कि पीडीए को वास्तव में ताकत देने वाले लोग आज भाजपा नीत राजग के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी नजर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब कुछ अलग है। इसमें ‘पी’ से पिछड़ों को सपा के लोगों से ‘डी’ से डर लगता है और उनमें सपा के प्रति ‘ए’ अविश्वास है।

उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की बात तो जरूर कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का मौका मिला लेकिन उसने इन वर्गों के विकास के लिए क्या काम किया। पटेल ने कहा कि सपा पीडीए के लिए किए गए अपने कार्यों का लेखा-जोखा सामने रखे। वास्तविकता यही है कि सपा ने इन वर्गों के लिए कोई काम नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सपा पीडीए का विश्वास खो चुकी है। हमारी नजर में सपा के पीडीए का अर्थ कुछ और ही है। सच्चाई यह है कि पीडीए का ‘पी’ यानी पिछड़े वर्ग के लोगों को अब सपा के लोगों से ‘डी’ से डर लगता है और ‘ए’ का अर्थ यह है कि इन वर्गों को सपा पर अविश्वास है।’’ मूल रूप से पिछड़ों की राजनीति करने वाली पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधान परिषद सदस्य पटेल ने कहा कि सपा चाहे जितना पीडीए की बात करे लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पीडीए के कल्याण के लिए सही मायनों में काम किया है और इन वर्गों को मजबूत करने वाले लोग आज राजग के साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि पीडीए केंद्र की मोदी सरकार के साथ है, जिसने उनकी समस्याओं के निवारण के लिए वास्तव में काम किया है। सपा नेतृत्व के पीडीए-पीडीए कहने से कुछ नहीं होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने बयानों में अक्सर कहते हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में पीडीए की बदौलत राजग को हराएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल (सोनेलाल) कितनी सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी कर रही है, इस सवाल पर पटेल ने कहा, ‘‘पिछली बार हम दो सीटों पर चुनाव लड़े थे इस बार हम कितनी सीटें लड़ेंगे, इस बारे में अभी कोई बात नहीं हुई है।’’

पटेल ने कहा, ‘‘जब उत्तर प्रदेश के राजग के सभी सहयोगी दलों के नेता साथ बैठेंगे, उसी समय निर्णय ले लिया जाएगा। हमारे लिए सीटों की संख्या मायने नहीं रखती।’’ उन्होंने कहा कि अपना दल (सोनेलाल) हर 15 दिन पर बड़े स्तर का एक कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें आने वाली भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है और उसका लगातार विस्तार हो रहा है। कोशिश यही है कि राजग को किस तरह इसका फायदा मिले।

पिछले कई चुनावों से अपना दल (सोनेलाल) की सफलता का ग्राफ चढ़ा है ऐसे में क्या वह भाजपा से और अधिक सीटों की अपेक्षा रखती है, इस सवाल पर पटेल ने कहा, ‘‘उनकी पार्टी ने कभी मोलभाव की राजनीति नहीं की है। पार्टी की प्राथमिकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार राजग की सरकार बने।’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वंचित वर्गों के विकास के लिए और क्या-क्या प्रयास बाकी रह गए हैं और उन्हें कैसे धरातल पर लाना है, इस पर काम कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में वह पिछड़ों के कल्याण और विकास को और बेहतर ढंग से आगे ले जाने के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

पटेल ने कहा कि वंचित वर्गों को सरकारी नौकरियों के साथ-साथ उनके मूलभूत अधिकारों की रक्षा और बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति कैसे हो, इसके लिए अपना दल लगातार काम कर रहा है। साथ ही आरक्षण से संबंधित विषय तथा केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक कैसे पहुंचा जाए, इस दिशा में प्रयास जारी है। सपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राजग में शामिल होने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने कहा, ‘‘राजग में सबका स्वागत है। रालोद के आने से राजग और मजबूत होगा।

Tags: अपना दल
Previous Post

गंगा-यमुना के पवित्र जल, राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर

Next Post

मथुरा: तीन बेटियों के साथ महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, बच्चियों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

मथुरा: तीन बेटियों के साथ महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, बच्चियों की मौत

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group