Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

admin by admin
February 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखते हुए देश को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के अपने परिवारजन की ओर से शत-शत नमन। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी रहे उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे। भारतीय जनसंघ से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ।

मोदी दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानवतावाद’ के विचारों को अपने शासन के मॉडल के लिए प्रेरणा के रूप में अक्सर उद्धृत करते हैं। उपाध्याय का 1968 में निधन हो गया था।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि उनके मूल्य पार्टी के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। सेवा, सुशासन और विकास से ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं, वे हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और उसके प्रति समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।

Tags: प्रधानमंत्री मोदी समेत
Previous Post

सिद्धार्थनगर में 11वीं कक्षा की छात्रा का शव आम के बाग में मिला

Next Post

मां ने शिशु को गलती से ‘ओवन‘ में रखा, शिशु की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

October 2, 2026
देश

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

October 2, 2026
देश

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

October 2, 2026
Next Post

मां ने शिशु को गलती से ‘ओवन‘ में रखा, शिशु की मौत

Recent Posts

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में मां की हत्या के मामले में उसके 17 वर्षीय बेटे को पुलिस ने हिरासत...

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और संघीय सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत शुरू...

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदान में करीब छह महीने तक मेहनत करने वाली झांसी निवासी गुड्डी देवी...

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

देवरिया, जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी...

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), मसियाना गांव के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से पांच श्रमिक घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group