Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

admin by admin
February 7, 2024
in खेल, देश
0

दुबई, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह बुधवार को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए।

विशाखापत्तनम में इस 30 साल के गेंदबाज ने नौ विकेट लेकर पैट कमिंस, कागिसो रबाडा और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया। वह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले देश के चौथे खिलाड़ी है।

इससे पहले बिशन सिंह बेदी, अश्विन और रविंद्र जडेजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे हैं।

बुमराह ने इस रैंकिंग में अश्विन की जगह ली जो पिछले 11 महीने से इस सूची में शीर्ष पर थे। टेस्ट मैच में 499 विकेट लेने वाले अश्विन तीसरे स्थान पर खिसक गये।

बुमराह के नाम 881 रेटिंग अंक है। वह सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के मामले में अश्विन (904) और जडेजा (899) के बाद चौथे स्थान पर है। अश्विन और जडेजा मार्च 2017 में संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।

बल्लेबाजों की सूची में विशाखापत्तनम में दोहरा शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 37 पायदान ऊपर 29वें स्थान पर पहुंच गए जबकि दूसरी पारी में शतक लगाने के बाद शुभमन गिल 14 पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 38वें स्थान पर पहुंच गए।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली विशाखापत्तनम टेस्ट के बाद आठ स्थान ऊपर चढ़कर 22वें पायदान पर आ गये है। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में  76 और 73 रन की पारी खेली थी।

इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद 14 पायदान ऊपर 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अपने शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में 50 रन और पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने टॉम हार्टले दोनों सूची में सुधार करने में सफल रहे। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 103 से 95वें स्थान जबकि गेंदबाजी में 63वें से 53वें स्थान पर आ गये।

इस रैंकिंग में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गये मैच को भी शामिल किया गया है। मैच में आठ विकेट लेने वाले श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या तीन स्थान के सुधार के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गये है।

Tags: बुमराह आईसीसी टेस्ट
Previous Post

राजस्थान: 25 वर्षीय महिला बोरवेल में गिरी, सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी

Next Post

झारखंड चतराः नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
Next Post

झारखंड चतराः नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group