Wednesday, February 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बजट भाषण में कई बार हुआ ‘श्री राम’ और ‘रामराज्य’ का जिक्र

admin by admin
February 5, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये प्रस्तुत बजट भाषण में प्रभु श्री राम और रामराज्य केन्द्र में रहा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बजट को ‘श्री राम’ को समर्पित किया।

बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने राम राज्य का जिक्र किया और कहा, ”अगर हम किसी समाज और संस्कृति में उच्चतम आदर्शों की कल्पना करें तो रामराज्य की संकल्पना के बाहर नहीं जाया जा सकता है। समाज में परस्पर सहयोग एवं विश्वास और न्याय आधारित सुशासन को रामराज्य की प्रमुख विशेषताओं के तौर पर निरूपित किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, ”अगर कहा जाए कि आज हमारे प्रदेश का शासन कहीं न कहीं रामराज्य की अवधारणा से अनुप्रेरित है और यह सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर है, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी।”

खन्ना ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, ”मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हजारों वर्षों से भारत और विश्व को महत्तर जीवन आदर्शों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता रहा है। श्री राम के भव्य मंदिर का अयोध्या में निर्माण होने से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिला है। अयोध्या विश्व का बहुत बड़ा पर्यटन केन्द्र बन गया है।”

सरकार ने बजट में अयोध्या के लिये करोड़ों रुपये की योजनाओं का प्रावधान भी किया है।

सरकार ने वार्षिक बजट 2024-25 में अयोध्या धाम समेत पूरे मंडल के विकास का जो खाका खींचा है उसके केंद्र में अयोध्या को जोड़ने वाले मार्गों के विस्तार व सौंदर्यीकरण, पर्यटकों और जनता के लिए सुविधाओं के विकास समेत महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तार जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

बजट में अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना एवं विस्तार के लिये 150 करोड़ रुपये और अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिये आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को 100 करोड़ रुपये के आवंटन की व्यवस्था की गयी है।

इसके अलावा अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिये बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना’ के तहत उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है। इस सिलसिले में अयोध्या मंडल के जनपदों में भी धार्मिक व पर्यटन क्षेत्रों के समेकित विकास को सुनिश्चित करने का खाका खींचा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पेश किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इस बजट को प्रभु श्री राम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बजट के प्रारम्भ में, उसके बीच में और अंत में प्रभु श्री राम का जिक्र है और प्रभु राम लोक कल्याण के पर्याय हैं, इसलिये वह इस बजट को ‘श्री राम’ को समर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भव्य मन्दिर का अयोध्या में निर्माण होने से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिला है।

अयोध्या विश्व का बहुत बड़ा पर्यटन केन्द्र बन गया है, यहां पर भारत और विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Tags: बजट भाषण
Previous Post

लखनऊ जिला कारागार में 63 बंदी एचआईवी से संक्रमित

Next Post

कौशांबी जिले में पुलिस से मुठभेड़ में बकरा चोर गिरफ्तार, तस्करो की गाडी की टक्कर सिपाही हुई थी मौत

Next Post

कौशांबी जिले में पुलिस से मुठभेड़ में बकरा चोर गिरफ्तार, तस्करो की गाडी की टक्कर सिपाही हुई थी मौत

Recent Posts

  • UP बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से होंगी शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
  • अयोध्या में 22 फरवरी तक घूमेगा न्याय रथ; फिर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन!
  • अयोध्या: मवई में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक, सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
  • अयोध्या: रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे, कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री
  • अयोध्या: मवई के ग्राम नेवरा में फर्जी निवास का खेल? पंचायत निर्वाचन में घुमंतू नाम जोड़ने पर जाँच जारी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

UP बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से होंगी शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

February 17, 2026
अयोध्या में 22 फरवरी तक घूमेगा न्याय रथ; फिर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन!

अयोध्या में 22 फरवरी तक घूमेगा न्याय रथ; फिर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन!

February 17, 2026
अयोध्या: मवई में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक, सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

अयोध्या: मवई में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक, सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

February 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in