Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में बनाया रिकॉर्ड, बीजेपी ने एक डील में कई निशाने, नया सियासी समीकरण

admin by admin
January 28, 2024
in देश, राजनीति
0

पटना, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली। यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी एवं प्रेम कुमार और जद (यू) के विजेंद्र यादव एवं श्रवण कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।

इसके अलावा एचएएम के संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नयी सरकार में मंत्रिपद की शपथ ली।

कुमार ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।’

इसी के साथ उन्होंने भाजपा के सहयोग से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

बता दें कि नीतीश और बीजेपी की ये दोस्ती 2024 के लोकसभा चुनावों कोध्यान में रखते हुए फिर से पटरी पर लौट आई है। माना जा रहा है कि नए सत्ता समीकरण से राज्य में नया सियासी समीकरण बनने जा रहा है। नीतीश कुमार संग 17 महीने बाद दोबारा गठबंधन की डील कर बीजेपी ने एकसाथ कई निशाने साधे हैं।

कल तक जहां बिहार में उसकी स्थिति बहुत मजबूत होने के दावे नहीं किए जा रहे थे, वह अब रातों-रात बदल गए हैं। जानकारी के मुताबिक अब नए गठबंधन की वजह से यह दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। 2019 के लोकसभा चुनावों में इस गठबंधन ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 17 सीटों पर बीजेपी, 16 पर जेडीयू और 6 सीटों पर लोजपा ने जीत दर्ज की थी।

नए हालात में पुरानी दोस्ती के पटरी पर लौटने से नीतीश का लव-कुश का पुराना सामाजिक फॉर्मूला अब मजबूत होता नजर आ रहा है। नीतीश के महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद से बीजेपी इस फॉर्मूले को साकार करना चाहती थी। इसीलिए उपेंद्र कुशवाहा से लेकर आरसीपी सिंह तक को बीजेपी ने अपने साथ कर लिया था और सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। ये अलग बात है कि नीतीश को सीएम पद से हटाने की कसम खाने और पगड़ी बांधने वाले सम्राट अब उन्हीं की सरकार में नंबर दो बनने जा रहे हैं।

बीजेपी ने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाकर अगड़ा-पिछड़ा समीकरण का साफ संकेत दिया है। बीजेपी कोटे से तीसरे मंत्री प्रेम कुमार होंगे जो ईबीसी समुदाय से आते हैं। कोइरी-कुर्मी के अलावा पिछड़े समुदाय की अन्य गैर यादव जातियां भी एनडीए के साथ आ सकती हैं। इनमें बनिया, सोनार, भाट, घटवार समेत कई जातियां शामिल हैं। अगड़ी जातियों में भूमिहार 2.86 फीसदी, ब्राह्मण 3.65 फीसदी, राजपूत 3.45 फीसदी की आबादी है।

Tags: नीतीश कुमार ने नौवीं बार
Previous Post

यूपी में आठ आईपीएस व 54 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

Next Post

अयोध्या में भगवान राम की कुलदेवी!? राजा रघु ने की थी बड़ी देवकाली’ के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, जाने

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

अयोध्या में भगवान राम की कुलदेवी!? राजा रघु ने की थी बड़ी देवकाली’ के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, जाने

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group