अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए मुंबई से पैदल यात्रा कर रहीं एक मुस्लिम महिला से यहां अभद्र व्यवहार करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मुंबई से पैदल 38 दिनों का सफर तय कर अमेठी पहुंची शबनम शेख से मंगौली गांव के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अभद्रता की, जिसके लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद के रूप में हुई।
इससे पहले शबनम शेख के अमेठी पहुंचने पर रानीगंज में राम भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राम भक्तों ने जय श्री राम के नारों के साथ मुस्लिम युवती शबनम शेख पर पुष्पवर्षा भी की।


