Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

परीक्षा पास करने के बावजूद प्रवेश नहीं देने पर इविवि प्रशासन को हर्जाना देने का आदेश

admin by admin
January 20, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद एक विद्यार्थी को एमए पाठ्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं देने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन को विद्यार्थी को 50,000 रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने अजय सिंह नाम के विद्यार्थी द्वारा दायर रिट याचिका निस्तारित करते हुए यह आदेश पारित किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन को हर्जाने की रकम याचिकाकर्ता को देने का निर्देश देते हुए अदालत ने कहा, “इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने चयन प्रक्रिया शुरू करने के बाद पात्रता के नियमों में परिवर्तन की पहल की। संशोधित नियम याचिकाकर्ता के मामले में लागू नहीं किए जा सकते। विश्वविद्यालय की यह कार्रवाई कानून के विपरीत है इसलिए इसे खारिज किया जाता है।”

याचिका के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने अकादमिक सत्र 2022-23 के लिए महिला अध्ययन में एमए पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आधार पर याचिकाकर्ता की उम्मीदवारी खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता, इस विश्वविद्यालय द्वारा 25 जून 2022 को तय पात्रता को पूरा नहीं करता है जिसकी अधिसूचना 29 जुलाई 2022 को जारी की गई थी।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा,“ विश्वविद्यालय ने स्पष्ट रूप से गलती की है और उसे अपात्र बना दिया। खेल के नियम, खेल शुरू होने के बाद नहीं बदले जा सकते।”

उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई थी और ऑनलाइन पंजीकरण 11 जून 2022 को शुरू हुआ और पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि एक जुलाई 2022 थी।

अदालत ने 10 जनवरी के अपने आदेश में कहा, “याचिकाकर्ता ने सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। यह सत्र पहले ही ना केवल शुरू हो चुका है, बल्कि समाप्त होने के करीब है। इसलिए विश्वविद्यालय को याचिकाकर्ता को प्रवेश देने के लिए उसकी उम्मीदवारी पर विचार करने का निर्देश देना निरर्थक होगा।”

अदालत ने कहा, “हालांकि, अदालत को लगता है कि याचिकाकर्ता को काफी तकलीफ उठानी पड़ी और उसे अनावश्यक रूप से मुकदमेबाजी में घसीटा गया है और उसे तीन अवसरों पर इस अदालत से संपर्क करने के लिए बाध्य किया गया।”

अदालत ने कहा, “इस अदालत के विचार से याचिकाकर्ता मुआवजा पाने का हकदार है। विश्वविद्यालय याचिकाकर्ता को एक पखवाड़े के भीतर 50,000 रुपये हर्जाना देगा।

Tags: इविवि प्रशासन
Previous Post

गिरफ्तारी से बचाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में सीजीएसटी निरीक्षक सहित दो बिचौलिए गिरफ्तार

Next Post

कतर्नियाघाट अभयारण्य से सटे गांव में तेंदुए ने हमला कर आठ वर्षीय बच्ची को मार डाला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ी शिकायतों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य, केंद्र ने अधिसूचित किए नए नियम

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

UP PET 2026 में 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, नकल के आरोप में दो पर प्राथमिकी; 67 संदिग्ध चिह्नित

November 2, 2026
Next Post

कतर्नियाघाट अभयारण्य से सटे गांव में तेंदुए ने हमला कर आठ वर्षीय बच्ची को मार डाला

Recent Posts

ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ी शिकायतों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य, केंद्र ने अधिसूचित किए नए नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने वीबी-जीरामजी अधिनियम-2025 के तहत शिकायतों के निवारण के लिए नियम अधिसूचित किए हैं, जिनके अनुसार...

भोपाल में एक घर से मां, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर परिवार के मुखिया की भी मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक घर के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो बच्चों...

बिहार:मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद भीषण विस्फोट, एक की मौत, छह से अधिक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को ‘पाइप्ड नेचुरल गैस’ (पीएनजी) की पाइपलाइन से गैस रिसाव के...

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, धमाके से घरों के शीशे टूटे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका होने की सूचना...

अमेरिका: फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके के पास निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी नौ सवारों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group