अयोध्या की रामलीला का पांचवा संस्करण का आज चौथे दिन जानी मानी मालिनी अवस्थी (मां शबरी) की भूमिका में राम भक्तों को साक्षात -साक्षात दर्शन कराया।
इस मौके पर उन्होंने कहाँ मुझे बड़ी खुशी है अयोध्या की रामलीला में अभिनयकिया और पिछले वर्ष भी मैंने मां शबरी की भूमिका में थी।
अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, जिसका श्रेय रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक है।
पिछले वर्ष 32 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था और इस वर्ष भी 40 करोड़ कम से कम पर हो जाएगी और अयोध्या के रामलीला में राहुल भुचर (राम) की भूमिका में राम भक्तों के मन को भा गए राहुल भुचर (राम) की भूमिका में आज वनवास पर गए और मां शबरी के झूठे बेर खाए।
इस मौके पर राहुल भुचर ने बताया कि मुझे इतने वर्ष हो गए राम की भूमिका करते हुए इसका सारा श्रेय अयोध्या की रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक देता हूं।


