लखनऊ, यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सलारपुर रेल खण्ड के नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्तीकरण् एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– पाटलीपुत्र से 19 एवं 20 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लखनऊ जं. से 19 एवं 20 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 17 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– ऐशबाग से 16 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोमतीनगर से 16 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– छपरा कचहरी से 15 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
– गोरखपुर से 15 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बाराबंकी एवं लखनऊ के स्थान पर बुढ़वल, सीतापुर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर दिया जायेगा।
– गोरखपुर से 15 जनवरी, 2024 को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बाराबंकी एवं बादशाहनगर के स्थान पर बुढ़वल, सीतापुर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर दिया जायेगा।


