Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा बोली-‘नेताजी’ जीवित होते तो प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में निश्चित रूप से जाते

admin by admin
January 18, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू भाजपा नेता अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर ‘नेताजी’ (मुलायम) जीवित होते तो वह निश्चित रूप से अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिये जाते।

अपर्णा से ‘पूछा था कि अगर मुलायम सिंह यादव जीवित होते तो क्या उन्होंने प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण स्वीकार किया होता। उसपर उन्होंने (अर्पणा) ने कहा ”मेरी समझ से वह जरूर जाते।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लिखा एक पत्र साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ”श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं।’

इसी पत्र में उन्होंने कहा था, ”हम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात सपिरवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे। आज प्राप्त निमंत्रण के लिए पुन: धन्यवाद।”

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि यह हर ‘सनातनी’ के लिए गर्व की बात है कि प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी का यह क्षण आया है।

विपक्ष द्वारा इसे भाजपा का कार्यक्रम बताए जाने पर अपर्णा यादव ने कहा, ‘यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह मंदिर किसी पार्टी का नहीं है। विपक्षी दल खुद अपना संस्कार दिखा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति के श्रम से नहीं बना है, बल्कि इसमें कई लोगों की आस्था जुड़ी है।

अपर्णा यादव ने कहा, ‘लोगों ने अलग-अलग तरह के व्रत रखे। कई लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चप्पलें नहीं पहनीं। ये कहानियां अब हमारे सामने आ रही हैं।’

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

Tags: बहू अपर्णा बोली
Previous Post

थप्पड़मार TTE हुआ सस्पेंड, टिकट वाले यात्री का bina बिना टिकट देखे मारे थप्पड़

Next Post

रेलवे ने अयोध्या कैंट-सलारपुर रेल खण्ड के नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्तीकरण् एवं मार्ग परिवर्तन किया

Related Posts

अयोध्या

योगी ने अयोध्या के विकास को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, कहा—2017 से पहले नगरी उपेक्षा झेल…

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन त्यागी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले मे रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में प्रसव के बाद महिला की मौत, एएनएम गिरफ्तार; परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

November 1, 2026
Next Post

रेलवे ने अयोध्या कैंट-सलारपुर रेल खण्ड के नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्तीकरण् एवं मार्ग परिवर्तन किया

Recent Posts

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग घटना: बाइनेंस से अरबों डॉलर की चोरी के लिए एफबीआई ने उ. कोरिया को ठहराया जिम्मेदार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी की घटना...

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसा: सभी छह शव बरामद, ऋषिकेश एम्स भेजे गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी छह लोगों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिये...

योगी ने अयोध्या के विकास को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, कहा—2017 से पहले नगरी उपेक्षा झेल…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए रविवार...

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन त्यागी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

नोएडा, उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार...

सुलतानपुर जिले मे रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

सुलतानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र में लखनऊ-बलिया मार्ग पर शनिवार को रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group