Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में करणी सेना महानगर अध्यक्ष गोकशी करते गिरफ्तार, मिले अहम सबूत

admin by admin
January 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली पुलिस ने करणी सेना के महानगर अध्यक्ष को गोकशी करते गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष की साठगांठ से गोकशी करने की बात स्वीकार की है। उनके मोबाइल में जिलाध्यक्ष से बातचीत के साबुत भी मिले हैं।

बता दें कि, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमे में करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत दो आरोपियों को वांछित भी किया है। भोजीपुरा थाने के एसआई रनवीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात वह गश्त कर रहे थे तो ग्राम बिलवा में देवरनिया नदी के पास नाले के किनारे गोकशी की सूचना मिली। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो तस्करों ने फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे।

इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करके सीबीगंज के गांव सनइया रानी निवासी मोहम्मद सईद खां, इज्जतनगर में डीआरएम ऑफिस के पास रहने वाले देवेंद्र कुमार और रहपुरा चौधरी के अकरम को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गोवंशीय पशु के अवशेषों के अलावा गोकशी करने के औजार, एक तमंचा और ऑटो भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गोमांस सीबीगंज के गांव तिलियापुर का चांद उर्फ अजय लेकर चला गया और मौके पर सिर्फ अवशेष बचे हैं।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाशी के दौरान देवेंद्र कुमार की जेब से करणी सेना के महानगर अध्यक्ष होने का आईडी कार्ड मिला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के इशारे पर गोकशी कर रहे थे। वहीं उन लोगों को संरक्षण देता है। सईद खां के मोबाइल की जांच में राहुल सिंह से शुक्रवार और उससे पहले भी बातचीत होने के सबूत मिले। इसी आधार पर पुलिस ने राहुल सिंह और मौके से फरार हुए चांद को मुकदमे में वांछित किया है। उन दोनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तस्कर सईद का बहनोई भोजीपुरा के गांव भूड़ा में रहता है। उसने हाल ही में एक खेत किसी व्यक्ति को बेचा था। मौके पर मौजूद मिले तीनों तस्कर गोवंश के अवशेष उसके खेत में डालने की तैयारी कर रहे थे ताकि उसे ब्लैकमेल करके वसूली की जा सके। मगर उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मुकदमे में इस संबंध में भी धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।

Tags: करणी सेना महानगर अध्यक्ष गोकशी
Previous Post

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है उत्तराखंड : रक्षा मंत्री

Next Post

मेरठ में प्रशिक्षण के लिए देहरादून से आए सीडीए अधिकारी का शव मिलने से सनसनी

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post

मेरठ में प्रशिक्षण के लिए देहरादून से आए सीडीए अधिकारी का शव मिलने से सनसनी

Recent Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर...

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group