Wednesday, November 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका, ब्रिटेन की सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किए हमले

admin by admin
January 12, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक दर्जन से अधिक स्थलों पर बृहस्पतिवार को बमबारी की। इनमें साजो सामान रखने वाले स्थान, हवाई रक्षा प्रणाली और हथियार भंडारण वाले स्थान शामिल हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमलों का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि अमेरिका और उसके सहयोगी लाल सागर में आतंकवादी समूह के हमलों को ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे’।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने पूरी तरह सोच समझ कर यह कदम उठाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘ये हमले लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बदले में किए गए हैं। विद्रोहियों के हमलों ने अमेरिकी कर्मियों, नागरिकों और हमारे साझेदारों को खतरे में डाल दिया है, व्यापार को खतरे में डाला है और नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है।’

यमन की राजधानी सना में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने शुक्रवार को तड़के चार विस्फोटों की आवाज सुनी। होदेइदा के दो निवासियों, अमीन अली सालेह और हानी अहमद ने कहा कि उन्होंने शहर के पश्चिमी बंदरगाह क्षेत्र में पांच जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी। इस बंदरगाह शहर में हूती विद्रोहियों का कब्जा है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने सना के दक्षिण में स्थित शहर ताइज और धामार में हमले देखे।

मंगलवार को हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में नौकाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों की झड़ी लगा दी। इन हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों तथा अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने 18 ड्रोन, दो क्रूज मिसाइलों और एक जहाज-रोधी मिसाइल को मार गिराया।

हूती विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार को भी अदन की खाड़ी में एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि कोई पोत इसकी जद में नहीं आया।

पत्रकारों के साथ बातचीत में बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार के हमलों के बाद, बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की बैठक की और जवाबी प्रतिक्रिया पर विचार विमर्श किया।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ऑस्टिन की प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी हुई है और वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘रॉयल एयर फोर्स’ ने हूती विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ लक्षित हमले किए।

सुनक ने कहा कि आतंकवादियों ने नौकाओं पर अनेक खतरनाक हमले किए हैं और ‘‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’’

सुनक ने कहा, ‘‘ब्रिटेन ने अमेरिका के साथ आत्मरक्षा में सीमित, आवश्यक और संतुलित कार्रवाई की। नीदरलैंड, कनाडा और बहरीन ने अभियानगत सहायता नहीं की।’’

वहीं ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया की सरकारों ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ मिलकर एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य तनाव कम करना और लाल सागर में स्थिरता बहाल करना है, लेकिन सहयोगी देश महत्वपूर्ण जलमार्ग में जिंदगियों की और कारोबार की रक्षा करने में संकोच नहीं करेंगे।

वहीं हूती के शीर्ष अधिकारी अली अल काहौम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘युद्ध बड़ा होगा… और अमेरिका तथा ब्रिटेन की कल्पना से परे होगा।

Tags: अमेरिकाब्रिटेन की सेना
Previous Post

एयर कंडिशनिंग का इस्तेमाल प्रभावी रूप से कैसे करें?

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से निर्मोही अखाड़ा क्यों है असंतुष्ट?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ

November 18, 2026
उत्तर प्रदेश

GeM से जवाब-तलब: CIC का निर्देश- सरकारी खरीद में साठगांठ के आंतरिक आकलन के निष्कर्ष बताएं

November 18, 2026
क्राइम

बिहार एसटीएफ ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला समेत छह गिरफ्तार; 22 लाख रुपये बरामद

November 18, 2026
file photo
अंतराष्ट्रीय

बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास मालवाहक जहाज डूबा, दो भारतीय नाविक बचाए गए; एक अब भी लापता

November 18, 2026
Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से निर्मोही अखाड़ा क्यों है असंतुष्ट?

Recent Posts

अयोध्या: रीडगंज ATM में कार्ड फंसते ही शुरू हुआ ठगी का खेल, खाते से निकले 74,019 रुपये

by Atul Narain Srivastava
November 18, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली नगर क्षेत्र के रीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते...

चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन के शेनझेन शहर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हवाई अड्डे पर...

GeM से जवाब-तलब: CIC का निर्देश- सरकारी खरीद में साठगांठ के आंतरिक आकलन के निष्कर्ष बताएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

नई दिल्ली, सरकारी खरीद में विक्रेताओं की कथित मिलीभगत, चुनिंदा कंपनियों को बार-बार खरीद आदेश मिलने और नए विक्रेताओं के लिए...

अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 35 मुकदमों का आरोपी वाहिद अंसारी मारा गया, एसपी की जैकेट पर भी लगी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गाजीपुर निवासी वाहिद अंसारी की मौत हो...

आजम खान डासना जेल से रिहा, बेटे लेने पहुंचे; बड़े सपा नेता की गैरमौजूदगी चर्चा में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

गाजियाबाद, समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group