अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि रामलला प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण मिलने के बाद सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का अयोध्या ना जाने की बात पर विहिप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विहिप नेता शरद शर्मा ने कहा भगवान जिसे बुलायेंगे, वही दर्शन प्राप्त करेगा।
कांग्रेस की सोच सदैव राजनीति से प्रेरित रही है,वह हर जगह वोट बैंंक तलाशती है।
पूर्व में भी सोमनाथ की मुक्ति और प्राणप्रतिष्ठा के दौरान इनके पूर्वज जवाहर बाबू ने भी इसका विरोध किया था।जबकि लौहपुरुष सरदार पटेल ने राजेंद्र बाबू के सांनिध्य में सोमनाथ की आधारशिला रखी। हर जगह वोट की तलाश हास्यास्पद है।
वैसे भी इनके लिये संत तुलसी दास जी ने सटीक कहा है,
जाको प्रभु दारुण दुःख देई।
ताकि मति पहले हर लेई।।”
उन्हों ने कहा भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा में ट्रस्ट ने सभी को भक्त मानकर आमंत्रित किया है। अब आप की भावना उनके दर्शन के प्रति क्या यह तो प्रभु ही जाने।
जाकि रही भावना जैसी।
प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।।


