Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डब्ल्यूएफआई तदर्थ समिति के गठन को अदालत में देगा चुनौती

admin by admin
January 10, 2024
in खेल, देश
0

प्रयागराज, निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने देश में कुश्ती के संचालन के लिए खेल मंत्रालय द्वारा तदर्थ समिति गठित करने पर बुधवार को यहां कहा कि डल्यूएफआई इस फैसले के खिलाफ अदालत जाएगा।

यहां एक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘खेल मंत्रालय ने हमारी गतिविधियों को निलंबित किया है और एक तदर्थ समिति बनाई है। हम एक स्वायत्त निकाय हैं और नियमों के अनुसार वो (खेल मंत्रालय) ना तो हमारी गतिविधियां रोक सकते हैं और ना ही हमें काम करने से रोक सकते हैं। वे भारतीय कुश्ती महासंघ की सहमति के बगैर तदर्थ समिति नहीं बना सकते।’’

डब्ल्यूएफआई में अध्यक्ष पद को लेकर चले विवादों पर उन्होंने कहा, ‘‘कुश्ती को 11 महीने से ग्रहण लगा है। एक साल बीत गया ना कोई राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई और ना ही कोई शिविर लगा। जूनियर बच्चे हतोत्साहित हैं। दूसरे पक्ष ने कुश्ती को बर्बाद करने के लिए क्या नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि 2012 से पहले की पदक तालिका उठाकर देख लें और 2012 से अभी तक की पदक तालिका देख लें तो समझ में आ जाएगा कि कुश्ती का विकास किसने किया क्योंकि केवल कुश्ती महासंघ पर कब्जा करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया।

संजय ने कहा, ‘‘अगर वो लोग कुश्ती का इतना ही भला चाहते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि अध्यक्ष बनकर ही कुश्ती का भला करेंगे। वे बच्चों का मार्गदर्शन करके और उन्हें प्रोत्साहित करके कुश्ती का भला कर सकते हैं।’’

संजय ने कहा कि हमारा लक्ष्य ओलंपिक के लिए पहलवान तैयार करना होगा जिससे पदक मिलें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जूनियर पहलवानों के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा लेकिन बिना ट्रायल के पहलवानों को जाने (मैच खेलने) नहीं दूंगा। उसके लिए चाहे मुझे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। ट्रायल नहीं देने के लिए ही यह सारा षड्यंत्र रचा गया था।

Tags: डब्ल्यूएफआई तदर्थ समिति
Previous Post

क्या गैर-मुस्लिम को मदीना में प्रवेश की अनुमति नहीं है? स्मृति ईरानी के दौरे के बाद छिड़ी बहस !!

Next Post

चीन से तीन उत्पादों के आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगा, जाने

Related Posts

देश

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

September 9, 2026
खेल

WFI : सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए दो चरणों में होंगे ट्रायल, एशियाई खेलों के पहलवानों को भी मिलेगा मौका

September 9, 2026
क्राइम

सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश का खुलासा, NIA ने बैंक कर्मचारी अमित कुमार को किया गिरफ्तार

September 9, 2026
Next Post

चीन से तीन उत्पादों के आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगा, जाने

Recent Posts

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के सियासी भविष्य को उनके...

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, जिले में रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत तराई गांव पसैया के पास सरयू नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता जोनल ऑफिस-II ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई...

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

भदोही जिले में एक महिला से कई बार सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना के आरोपियों को बचाने के लिये अदालत...

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बैंकॉक, थाईलैंड के पूर्वी हिस्से में बुधवार को एक बंदूकधारी ने स्कूल की इमारत के अंदर बाल वाटिका की एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group