अयोध्या, रेलवे की ओर से अयोध्या जाने वाली एक और ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
दरअसल, दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के निरस्त होने के बाद रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ा झटका दिया है। बता दें कि रेलवे की ओर से अयोध्या जाने वाली एक और ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार,अयोध्या कैंट के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जंक्शन- लखनऊ मंडल पर दोहरीकरण कार्य के संबंध में बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफरबाद सेक्शन पर सलारपुर स्टेशनों पर मनकापुर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया गया है।
8 जनवरी से से 13 जनवरी तक नहीं चलेगी यह ट्रेन
- गाड़ी 04241 मनकापुर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस स्पेशल 8 जनवरी से से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04242 अयोध्या कैंट-मनकापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी 8 जनवरी से 13 जनवरी तक नहीं चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04257 मनकापुर-अयोध्या एक्सप्रेस स्पेशल 8 जनवरी से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04258 अयोध्या-मनकापुर एक्सप्रेस स्पेशल 8 जनवरी से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04259 मनकापुर-अयोध्या एक्सप्रेस स्पेशल 8 जनवरी से 13 जनवरी तक नहीं चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04260 अयोध्या-मनकापुर एक्सप्रेस स्पेशल 8 जनवरी से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
7 जनवरी से नहीं चलेगी वंदे भारत
जानकारी के लिए बता दें कि 7 जनवरी से लेकर 15 जनवरी के बीच वंदे भारत ट्रेन निरस्त रहेंगी। ऐसे में अयोध्या जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।


