Thursday, November 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एलन मस्क के Grok AI पर अमेरिका में मुकदमा, अश्लील तस्वीरें बनाने और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 23, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


रिचमंड (अमेरिका) अमेरिका के दो राज्यों के डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरल ने सोमवार को दायर मुकदमों में आरोप लगाया कि एलन मस्क की कंपनियों ने अश्लील तस्वीरें बनाने में सक्षम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ‘ग्रोक’ तैयार करते और लॉन्च करते समय जरूरी सुरक्षा उपायों की अनदेखी की, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा।

मुकदमों में कहा गया है कि ग्रोक को तैयार करते समय लिए गए फैसलों के कारण कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और बिना सहमति के बनाई गई निजी अश्लील तस्वीरों की संख्या बढ़ी।

वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने अपने राज्य में दायर मुकदमे में कहा कि कंपनियों ने लाखों लोगों की सुरक्षा के बजाय अपने कारोबार को प्राथमिकता दी।

जोन्स ने मुकदमे में कहा, “ग्रोक को करोड़ों नए उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने उद्योग में इस्तेमाल होने वाले सामान्य सुरक्षा उपाय हटा दिए और एक ‘स्पाइसी मोड’ का प्रचार किया, जिसे अश्लील तस्वीरें बनाने के लिए तैयार किया गया था। इन कंपनियों के लिए कमजोर सुरक्षा उपाय कोई गलती नहीं, बल्कि उनकी योजना का हिस्सा थे।”

ओरेगन ने भी सोमवार को मुकदमा दायर किया। दोनों राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के तहत अलग-अलग, लेकिन एक जैसे मामले दर्ज किए हैं।

इन मुकदमों में स्पेसएक्स और एक्स कॉर्प समेत मस्क की कई कंपनियों और उनकी सहायक कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ईमेल से भेजे गए टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

ये मुकदमे ऐसे समय में दायर किए गए हैं, जब बच्चों पर एआई के संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Tags: एक्स कॉर्पएलन मस्कग्रोक एआईस्पेसएक्स
Previous Post

गूगल से डाउनलोड लेख को कानून बताकर हाईकोर्ट पहुंचा वकील, लखनऊ पीठ ने लगाई फटकार; कहा- अधिवक्ता का लेख कानून नहीं

Next Post

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू, 604 किमी का सफर होगा आसान

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रान की दो टूक: 7 शर्तें पूरी होने तक अमेरिका से नहीं होगी बातचीत, होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में लगी आग

November 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

November 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, भारत ए ने यूएई को हराया, जड़ा सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

November 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू, 604 किमी का सफर होगा आसान

November 23, 2026
Next Post

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू, 604 किमी का सफर होगा आसान

Recent Posts

रुपया 69 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ आठ महीने के उच्चतम स्तर 92.16 प्रति डॉलर पर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 25, 2026
0

मुंबई, रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 69 पैसे मजबूत होकर 92.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर...

रूस में नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों की ठगी, यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 25, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रूस में निर्माण कार्यों में नौकरी दिलाने और ‘वर्क वीजा’ उपलब्ध...

फतेहपुर में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 25, 2026
0

फतेहपुर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और उसे करीब 150...

गाजीपुर में महिला, 12 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 25, 2026
0

गाजीपुर जिले में बुधवार सुबह 35 साल की एक महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की अज्ञात हमलावरों ने कथित...

मेरठ में युवती से दुष्कर्म और बंधक बनाने का आरोप, होटल सील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 25, 2026
0

मेरठ जिले में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group