भदोही, साइबर ठगों ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही को फोन करके उसके बैंक खातों से 1.39 लाख रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान यशपाल सिंह (30) के रूप में हुई है, जो फिलहाल भदोही जिले के औराई थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि वह मूल रूप से जालौन जिले का रहने वाला है।
औराई के इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही को 17 नवंबर की रात दो मोबाइल नंबरों से फोन आए, जिसके बाद उसे अपने भारतीय स्टेट बैंक खाते से 89,500 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 49,500 रुपये निकाले जाने के संदेश मिले।
मामले में सिपाही की शिकायत पर दो अज्ञात मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।