Tuesday, November 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कमजोर ब्रेक के बावजूद 463 किमी दौड़ाई गई खाली वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने शुरू की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
in देश
0


नयी दिल्ली, खराब ब्रेकिंग प्रणाली के बावजूद खाली वंदे भारत ट्रेन को अक्टूबर में झारखंड से उत्तर प्रदेश के बीच 463 किलोमीटर तक दौड़ाया गया, जिससे अन्य यात्री ट्रेनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। अब इस मामले में दक्षिण पूर्व रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।

यह घटना 24 अक्टूबर को हुई थी। इसके कुछ ही दिन बाद 11 नवंबर को लगभग इसी तरह की लापरवाही के कारण कोलकाता-सायरंग एक्सप्रेस असम में पटरी से उतर गई थी।

रेलवे जोन ने कहा, ‘‘पर्याप्त ब्रेकिंग क्षमता के बिना ट्रेन चलाना सुरक्षा की गंभीर चिंता का विषय है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। साथ ही रेल परिचालन की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।’’

खाली चेयर कार वाली वंदे भारत ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक ले जाया जाना था।

अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन की ब्रेकिंग प्रणाली को मालगाड़ी के इंजन की ब्रेकिंग प्रणाली से जोड़ना था, ताकि पूरी यात्रा के दौरान मालगाड़ी का इंजन ट्रेन के डिब्बों को खींच सके।

हालांकि, रेलवे कर्मचारियों ने दोनों ब्रेकिंग प्रणाली को ठीक से जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की। इतना ही नहीं, ट्रेन के चालक दल की ओर से समस्या की जानकारी दिए जाने के बावजूद चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने रांची के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को जांच शुरू करने का निर्देश देते हुए सात नवंबर को जारी आदेश में कहा कि 24 अक्टूबर को खाली वंदे भारत ट्रेन को हटिया से झांसी ले जाने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश में कहा गया है, ‘‘लोको पायलट के बयान के अनुसार, हटिया से रवाना होने के बाद हटिया-रांची सेक्शन में मौजूदा निर्देशों के मुताबिक ‘ब्रेक फील’ और ‘ब्रेक पावर टेस्ट’ किया गया था। इसमें आगे कहा गया है, ‘‘हालांकि, परीक्षण के दौरान लोको पायलट ने पाया कि ट्रेन की ब्रेकिंग क्षमता बेहद कमजोर और अप्रभावी थी।

रांची स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट ने ट्रेन की खराब ब्रेकिंग क्षमता के संबंध में सेक्शन नियंत्रक और ट्रैक्शन लोको नियंत्रक सहित रेलवे कर्मचारियों को लिखित शिकायत दी। आदेश में कहा गया है कि ब्रेकिंग क्षमता खराब होने की सूचना मिलने के बावजूद ट्रेन को उसी स्थिति में आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) स्टेशन पहुंचने पर ही रेलवे कर्मचारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

इसके बाद डीडीयू स्टेशन के अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की तो पता चला कि सभी डिब्बों के ब्रेकिंग सिस्टम को अलग कर दिया गया था। इसके कारण डिब्बों में ब्रेक नहीं लग रहे थे।

आदेश में कहा गया है कि ब्रेकिंग क्षमता कमजोर होने की सूचना मिलने के बावजूद संबंधित रेलवे कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आदेश के अंत में कहा गया है कि मामले की विस्तृत जांच कर संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही का पता लगाया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी सुधारात्मक और एहतियाती कदम भी उठाए जाएं।

Tags: ब्रेकिंग सिस्टमरेलवे सुरक्षावंदे भारत ट्रेन
Previous Post

न्यायिक रिकॉर्ड में कैदी की उम्र बदलना पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारी की बर्खास्तगी रखी बरकरार

Next Post

डिजिटल भुगतान में साइबर धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, आरबीआई ने छह घंटे में सूचना देना किया अनिवार्य

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

November 16, 2026
देश

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

November 16, 2026
देश

Kolkata : छह साल के बच्चे की सांस की नली में फंसा चुंबक, डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक से बचाई जान

November 15, 2026
sanketik photo
अंतराष्ट्रीय

Dating App Fraud: 61 वर्षीय कनाडाई महिला से शादी से मुकरा 31 साल का युवक, राजस्थान पहुंची थी महिला

November 15, 2026
Next Post

डिजिटल भुगतान में साइबर धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, आरबीआई ने छह घंटे में सूचना देना किया अनिवार्य

Recent Posts

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

नयी दिल्ली, वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आउटलुक और उसकी अन्य माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में पिछले सप्ताह आए वैश्विक व्यवधान...

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

नयी दिल्ली, दिवंगत रतन टाटा के सौतेले छोटे भाई एवं सर रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी एन. टाटा ने...

Kanpur के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

कानपुर में सोमवार तड़के एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और...

55 पीसीएस अफसरों के तबादले, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

राज्य सरकार ने आगामी चुनाव को देखते हुए एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बड़ा फेरबदल किया गया है। रविवार देर...

बागपत में आठ बीघा जमीन के लिए भाई की हत्याकर शव को पेट्रोल डालकर जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में आठ बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए एक व्यक्ति ने अपने बड़े...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group