Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

KGBV शिक्षकों को अब 17 हजार रुपये मानदेय, हाई कोर्ट ने चार महीने में पद सृजित करने का दिया आदेश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ,  इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में शिक्षकों को वर्षों तक संविदा पर रखकर, उनके लिए पद सृजित किए बिना और नियमित शिक्षकों के समान वेतनमान दिए बिना काम कराना संविधान के अनुच्छेद 23 के तहत निषिद्ध जबरन श्रम (बंधुआ मजदूरी) है।

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने कहा कि शिक्षकों को दिया जा रहा मानदेय अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए निर्धारित पारिश्रमिक से भी कम है और इसे मानदेय कहना क्रूर मजाक है।

न्यायमूर्ति भाटिया ने उत्तर प्रदेश सरकार को चार माह के भीतर केजीबीवी में शिक्षकों के पद स्वीकृत अथवा सृजित करने तथा उनकी सेवा शर्त नियमित शिक्षकों के समान बनाने के निर्देश दिए ।

अदालत ने अर्चना बूथ एवं अन्‍य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अपने आदेश में यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं और उनके समान स्थिति वाले अन्य शिक्षकों के नियमितीकरण के दावों पर उनकी शैक्षिक योग्यता और सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए कानून के अनुसार विचार किया जाए।

अपने आदेश में उच्‍च न्‍यायालय ने निर्देश दिया कि जब तक सरकार आवश्यक कदम नहीं उठा लेती, तब तक केजीबीवी में कार्यरत सभी शिक्षकों को निर्णय की तारीख से 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।

न्यायमूर्ति भाटिया ने कहा कि इन शिक्षकों को बच्चों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 24(2) के तहत सेवा संबंधी संरक्षण भी मिलेगा। पीठ ने कहा कि सरकार को केजीबीवी शिक्षकों की सेवा शर्तें तय करनी होंगी तथा ये शर्तें इंटरमीडिएट स्तर तक के नियमित शिक्षकों की सेवा शर्तों के समान होनी चाहिए।

उच्च न्यायालय ने कहा कि यह व्यवस्था केवल याचिकाकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश के सभी केजीबीवी शिक्षकों पर लागू होगी।

शिक्षकों के मानदेय अथवा वेतन में समय-समय पर संशोधन कर उसे राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन एवं परिलब्धियों के अनुरूप लाने का भी निर्देश दिया गया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार को सहमति के अनुसार खर्च में अपना हिस्सा देना होगा तथा राज्य सरकार यह कहकर आदेश के अनुपालन से इनकार नहीं कर सकती कि केंद्र से धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। न्यायमूर्ति भाटिया ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से उसका हिस्सा ‘पहले भुगतान, फिर वसूली’ के सिद्धांत पर प्राप्त कर सकती है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसे 2004 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों की लड़कियों को आवासीय स्कूली शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

Tags: KGBV शिक्षकों को
Previous Post

गृह मंत्री अमित शाह ने उप्र में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का किया उद्घाटन

Next Post

गोंडा में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक बालिका की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU में धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई के निर्देश, एसटीएफ रिपोर्ट में नामजद लोगों पर होगी जांच

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

अयोध्या के पोक्सो मामले में मुकेश को हाईकोर्ट से जमानत, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने रखे बचाव पक्ष के तर्क

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये के सात बाज बरामद

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

October 31, 2026
Next Post
sanketik photo

गोंडा में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक बालिका की मौत

Recent Posts

KGMU में धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई के निर्देश, एसटीएफ रिपोर्ट में नामजद लोगों पर होगी जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) प्रशासन को परिसर में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न से जुड़े...

अयोध्या के पोक्सो मामले में मुकेश को हाईकोर्ट से जमानत, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने रखे बचाव पक्ष के तर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने अयोध्या के पूराकलंदर थाने में दर्ज पोक्सो और...

घर में बिखरी चीजें हमेशा अव्यवस्था नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाने का तरीका भी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

अगर घर को व्यवस्थित रखने की विशेषज्ञ मैरी कोंडो की सोच पर चलें, तो साफ-सुथरा और करीने से सजा घर...

लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये के सात बाज बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अति दुर्लभ संरक्षित एवं प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के...

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 32 लोगों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group