Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ISRO NVS-03 Launch: आज रात 11:51 बजे अंतरिक्ष में जाएगा भारत का नया NavIC सैटेलाइट, GSLV-F18 की 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है और यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है।

जीएसएलवी रॉकेट के जरिए इस उपग्रह को शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी-एसएचएआर) के दूसरे प्रक्षेपण स्थल से रवाना किया जाएगा।

प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती आधिकारिक रूप से बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर शुरू हुई थी।

पचास मीटर ऊंचे और तीन चरणों वाले इस रॉकेट का प्रक्षेपण के समय कुल वजन 420 टन होगा। इसका लक्ष्य 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 उपग्रह को भू-स्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में स्थापित करना है।

इसरो की ओर से जारी मिशन पुस्तिका के अनुसार, उपग्रह को जिस कक्षा में स्थापित करने का लक्ष्य है, उसमें पृथ्वी से उसकी निकटतम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे अधिक दूरी 37,023 किलोमीटर होगी। इस कक्षा का झुकाव 20.75 डिग्री होगा।

इसरो एनवीएस-03 उपग्रह को एक असामान्य तकनीकी व्यवस्था के तहत प्रक्षेपित करने जा रहा है। इस व्यवस्था में उपग्रह के पायरो तकनीक से संचालित वाल्व प्रक्षेपण से पहले ही खुले रहेंगे। यह सामान्य सुरक्षा प्रक्रियाओं से एक बड़ा बदलाव है। आमतौर पर प्रक्षेपण के दौरान होने वाले तेज कंपन से अंतरिक्ष यान के ईंधन तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए प्रणोदक की आपूर्ति को अलग रखा जाता है।

इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य जनवरी 2025 में एनवीएस-02 मिशन के दौरान सामने आई कनेक्टर की खराबी को दोबारा होने से रोकना है। उस खराबी के कारण उपग्रह अपनी निर्धारित कक्षा तक नहीं पहुंच पाया था।

सूत्रों के अनुसार, मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति की ओर से सुझाए गए सुधारात्मक उपायों को भी इस प्रक्षेपण में पूरी तरह शामिल किया गया है। इन उपायों का उद्देश्य प्रणाली में वैकल्पिक व्यवस्था बढ़ाना और पायरो प्रणाली के संचालन को अधिक विश्वसनीय बनाना है।

एनवीएस-03 भारत की क्षेत्रीय उपग्रह नेविगेशन प्रणाली ‘नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन’ (नाविक) के लिए एक महत्वपूर्ण उपग्रह है। इसमें स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर द्वारा विकसित स्वदेशी रूबिडियम परमाणु घड़ी लगाई गई है। यह उपग्रह एल1, एल5 और एस बैंड पर संकेत प्रसारित करेगा।

एल1 बैंड को शामिल किए जाने से यह प्रणाली आधुनिक स्मार्टफोन के सिविलियन चिपसेट और पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुकूल हो जाएगी।

जीटीओ में स्थापित होने के बाद उपग्रह अपनी कक्षा को धीरे-धीरे ऊंचा करने के लिए कई चरणों में कक्षीय गतिविधियां करेगा। इसके बाद यह 32.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर अपनी अंतिम भू-स्थिर कक्षा में स्थापित हो जाएगा।

शुक्रवार का प्रक्षेपण देश की क्षेत्रीय स्थिति निर्धारण और नेविगेशन सेवाओं को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि नाविक उपग्रह समूह को अपनी पूरी परिचालन क्षमता हासिल करने और पूरे सेवा क्षेत्र में लगातार भरोसेमंद सेवाएं देने के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी काफी काम करना बाकी है।

इसरो इस बार जीएसएलवी एमके-2 रॉकेट के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखेगा। उसका लक्ष्य इस बार रॉकेट का प्रक्षेपण बिना किसी गड़बड़ी के पूरा करना और उसे लंबे समय से मिले ‘नॉटी बॉय’ (शरारती) के तमगे से छुटकारा दिलाना है। इस रॉकेट को यह नाम इसके तीसरे चरण की क्रायोजेनिक जटिलताओं के कारण मिला है।

Tags: GSLV-F18ISRONavICNVS-03 SatelliteSriharikota
Previous Post

IGI हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त, दो यात्री पकड़े गए

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने उप्र में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का किया उद्घाटन

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026
देश

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

October 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

October 30, 2026
Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने उप्र में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का किया उद्घाटन

Recent Posts

लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये के सात बाज बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अति दुर्लभ संरक्षित एवं प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के...

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 32 लोगों के...

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने नौवहन उपग्रह ‘एनवीएस-03’ का सफल प्रक्षेपण किया, जिसमें...

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

हरियाणा के पंचकूला में एक स्कूल की कक्षा के अंदर आठ वर्षीय लड़के ने छह साल की बच्ची पर कथित...

ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नोएडा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group