लखनऊ,उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा ने वर्ष 2026-27 के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स (आईएईएस) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है।
बयान के अनुसार, मिश्रा ने एसोसिएशन के 27वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान आयोजित आम सभा की बैठक में यह जिम्मेदारी संभाली।
आईएईएस देशभर के एंडोक्राइन सर्जनों का प्रतिनिधित्व करता है और थायराइड, पैराथायराइड तथा एड्रिनल सर्जरी के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।
मिश्रा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष और एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।उन्होंने एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी, सर्जिकल शिक्षा, शोध और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में योगदान दिया है।
मिश्रा ने एसोसिएशन के सदस्यों का समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह देशभर के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में एंडोक्राइन सर्जरी सेवाओं, शिक्षा, शोध और मरीजों की देखभाल को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।