Saturday, October 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Social Media Ban: क्या प्रतिबंध से सुधरेगी मानसिक सेहत?, कंपनियों पर 17 अरब डॉलर से अधिक का बोझ

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
in Featured, देश
0


सोशल मीडिया मंचों के लिए वर्ष 2026 खर्चीला साबित हुआ है। मार्च से अब तक यूट्यूब, और इंस्टाग्राम एवं फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने कई मुकदमों में समझौता किया है या हर्जाने के रूप में 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम चुकाई है।

इन मुकदमों में आरोप लगाया गया कि कंपनियों ने लापरवाही बरती, जानबूझकर ऐसा डिजाइन तैयार किया, जिससे बच्चों को सोशल मीडिया की लत लग जाये तथा सुरक्षा और निजता के बारे में जनता को गुमराह किया। यदि इन मुकदमों को इस बात का संकेत माना जाये कि सरकारें और आम लोग सोशल मीडिया मंचों को किस नजरिए से देखने लगे हैं, तो आने वाले समय में ऐसे और भी मुकदमे सामने आ सकते हैं।

इन मुकदमों के अलावा, सोशल मीडिया मंचों को कारोबार में भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर प्रतिबंध तेजी से बढ़ रहे हैं और दुनियाभर में लगाये जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया उन पहले देशों में शामिल था, जिसने दिसंबर 2025 से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। इसके कुछ ही समय बाद ब्रिटेन ने भी इसी तरह का प्रतिबंध लागू कर दिया।

फिलहाल, इन सोशल मीडिया मंचों पर नाबालिग उपयोगकर्ताओं पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे देशों की संख्या 20 से अधिक हो गई है। इनमें यूनान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कनाडा जैसे देश शामिल हैं।

दुनियाभर में प्रस्तावित और लागू किए गए प्रतिबंधों में आयु सीमा, माता-पिता की सहमति संबंधी नियमों और उम्र की पुष्टि करने के तरीकों को लेकर अंतर है। कई देश विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर में स्नैपचैट, यूट्यूब, टिकटॉक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ‘एक्स’ जैसे मंच शामिल हैं।

ये प्रतिबंध केवल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं के कारण नहीं लगाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ के पीछे विदेशी कंपनियों के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंचों को लेकर राजनीतिक चिंताएं हैं, जबकि कुछ का उद्देश्य बच्चों की निजता की रक्षा करना है। हालांकि, बच्चों के लिए सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगाने वाली लगभग हर  सरकार इसके लिए एक कारण के रूप में उनके मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देती है।

सवाल यह है कि क्या ये प्रतिबंध बच्चों के समक्ष मौजूद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हैं? मैं डिजिटल मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में शोध करता हूं तथा नयी तकनीकों के प्रभावों का आकलन करता हूं। मुझे इस बात पर संदेह है कि इन मंचों तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाने से वास्तव में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा या नहीं।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं

जोनाथन हाइट की 2024 में प्रकाशित पुस्तक ‘द एंग्जायटी जनरेशन’ के बाद से सोशल मीडिया के आलोचकों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर अपना ध्यान और अधिक केंद्रित किया है। हाइट का तर्क है कि सोशल मीडिया बच्चों के सामाजिक और तंत्रिका संबंधी विकास को बाधित करता है। उनके अनुसार नींद की कमी, बार-बार ध्यान भटकना, लत, अकेलापन, दूसरों से अपनी तुलना करने और हर काम में पूर्णता हासिल करने की प्रवृत्ति के कारण बच्चों में चिंता और अवसाद की समस्या बढ़ रही है।

वर्ष 2026 के एक अध्ययन में पाया गया कि 14 से 20 वर्ष आयु वर्ग में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त होने की आशंका 50 साल पहले इसी आयु वर्ग के लोगों की तुलना में 100 प्रतिशत से भी अधिक है।

सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल और स्क्रीन पर बिताया जाने वाला अधिक समय नाबालिगों के लिए पहले से ही चुनौतीपूर्ण स्थिति को और गंभीर बना रहा है। वर्ष 2021 में अनुमान लगाया गया था कि दुनियाभर में 20.5 प्रतिशत बच्चों में चिंता के लक्षण सामान्य से अधिक पाए गए, जबकि 25.2 प्रतिशत में अवसाद के बढ़े हुए लक्षण मिले।

इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इनमें बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की बेहतर पहचान और उनके प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के कारण सामाजिक जीवन में आये व्यवधान भी शामिल हैं। जब दुनियाभर में लोग घरों में रहने को मजबूर हुए और कामकाज, पढ़ाई तथा सामाजिक मेलजोल के लिए ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हो गए, तो सामाजिक अलगाव और अकेलेपन की प्रवृत्ति बढ़ी।

इन चिंताओं को देखते हुए, कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगाना वैसा ही है, जैसे शराब या सिगरेट खरीदने के लिए न्यूनतम आयु सीमा तय करना।

लेकिन इन लत लगाने वाले और संभावित रूप से हानिकारक पदार्थों के विपरीत, सोशल मीडिया के कुछ फायदे भी हैं। खासकर उन किशोरों के लिए, जो अपने स्थानीय समुदाय से कटा हुआ महसूस करते हैं और ऐसे लोगों से जुड़ना चाहते हैं, जो उन्हीं की तरह महसूस करते हैं।

सोशल मीडिया मंच दुनियाभर के लोगों को आपस में जुड़ने और समान विचारधारा वाले समूहों के साथ समुदाय बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। ये आत्म-अभिव्यक्ति और नागरिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए भी एक मंच उपलब्ध कराते हैं।

अमेरिका में किशोरों पर किए गए ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ के एक सर्वेक्षण में 80 प्रतिशत किशोरों ने कहा कि सोशल मीडिया उन्हें अपने दोस्तों के जीवन में हो रही घटनाओं से जुड़े रहने में मदद करता है।

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल उन सोशल मीडिया मंचों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, जो उसके निर्धारित नियमों का पालन नहीं करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने सिफारिश की है कि बच्चों के लिए ऑनलाइन क्या बेहतर है, इस पर होने वाली चर्चा में उन्हें भी शामिल किया जाए। जाहिर है, इसका मतलब यह नहीं है कि 12 साल की आयु वाले बच्चों को नियामक एजेंसियों की जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

हालांकि, बच्चे ऑनलाइन मंच पर किन चीजों को महत्व देते हैं, इंटरनेट के इस्तेमाल से उन्हें क्या लाभ मिलता है और किन कारणों से उनके लिए स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है–इन मुद्दों पर उनकी राय सोशल मीडिया मंचों और शैक्षिक कार्यक्रमों में बदलाव लाने में मदद कर सकती है। इससे बच्चों को ऑनलाइन दुनिया में अधिक सुरक्षित तरीके से जुड़ने और इंटरनेट के इस्तेमाल तथा जीवन की अन्य गतिविधियों के बीच स्वस्थ संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Tags: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Previous Post

Agra में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित; परिजनों ने लगाया नीचे फेंकने का आरोप

Next Post

Ayodhya : चौक में माँ अम्बिका दुर्गा पूजा महोत्सव, अष्टमी की रात होगी भव्य आरती और डांडिया का आयोजन

Related Posts

देश

Greater Noida: दो गुप्त ड्रग लैब का खुलासा, भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और रसायन जब्त; विदेशी नागरिक समेत दो गिरफ्तार

October 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

Imran Khan : भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश, OCI कार्डधारक भारतीय नागरिक नहीं

October 17, 2026
देश

Tea News: चाय में कीटनाशक अवशेषों की सीमा तय करने की तैयारी, FSSAI ने एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड के लिए जारी किया मसौदा

October 17, 2026
देश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,469 करोड़ रुपये

October 17, 2026
Next Post

Ayodhya : चौक में माँ अम्बिका दुर्गा पूजा महोत्सव, अष्टमी की रात होगी भव्य आरती और डांडिया का आयोजन

Recent Posts

Greater Noida: दो गुप्त ड्रग लैब का खुलासा, भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और रसायन जब्त; विदेशी नागरिक समेत दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

ग्रेटर नोएडा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दो गुप्त ड्रग प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी...

भदोही में बच्चों से जुड़ी अश्लील पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

भदोही में इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर बच्चों से जुड़ी अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में शनिवार को 22 वर्षीय...

Imran Khan : भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश, OCI कार्डधारक भारतीय नागरिक नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

क्या सरकार-विरोधी गतिविधि करने पर OCI कार्ड रद्द हो सकता है? OCI कार्डधारक भारतीय नागरिक नहीं होते। उन्हें भारत में...

Tea News: चाय में कीटनाशक अवशेषों की सीमा तय करने की तैयारी, FSSAI ने एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड के लिए जारी किया मसौदा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों के अवशेषों की अधिकतम अनुमत सीमा तय करने...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने बस रोककर पुलिस के 20 प्रशिक्षु अधिकारियों का किया अपहरण, मस्तुंग में मचा हड़कंप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस अकादमी के 20 प्रशिक्षु अधिकारियों को अगवा कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group