Sunday, October 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा एक महिला और दो बच्चे घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा तहबरपुर थाना क्षेत्र में ओहनी गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी।

सगड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि हादसे में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी शादाब (52) और उसके पिता खुर्शीद अहमद (83) की मौत हो गई।

Car hits divider and overturns on the Purvanchal Expressway. Two dead, three injured

📍Azamgarh, Uttar Pradesh pic.twitter.com/HoVJMeFYWo

— Karan Singh / करन सिंह (@Journo_Karan) October 17, 2026

उन्होंने बताया कि कार शादाब चला रहा था। वह दिल्ली में सिविल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और परिवार के साथ जामिया नगर के हाजी कॉलोनी में रहता था।

सिंह ने बताया कि शादाब एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने गांव जा रहा था और कार में उसके पिता खुर्शीद अहमद, पत्नी आसमां बानो (45), बेटी मायरा (15) और बेटा अदनान अहमद (नौ) सवार थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार कार पहले दाहिनी ओर डिवाइडर से टकराई और फिर उसी लेन में बाईं ओर जाकर पलट गई। उन्होंने बताया कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों ने बताया कि हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शादाब और खुर्शीद अहमद को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जबकि हादसे में घायल आसमां बानो, मायरा और अदनान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
Previous Post

Ukraine Russia War: यूक्रेन के 9 क्षेत्रों पर रूसी हमले, लाखों घरों की बिजली काटी गई; 15 लोग घायल

Next Post

Agra में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित; परिजनों ने लगाया नीचे फेंकने का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर के पसिया पारा गांव के गन्ने के खेत में मिला आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक हुआ बेकाबू, महावत को उठाकर पटका

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath : योगी की एक सीख ने बदल दिया केरल की अरुंधति का नजरिया, शादी में शामिल होने के लिए भेजा भावुक पत्र

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

October 18, 2026
Next Post

Agra में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित; परिजनों ने लगाया नीचे फेंकने का आरोप

Recent Posts

सुल्तानपुर के पसिया पारा गांव के गन्ने के खेत में मिला आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

सुलतानपुर जिले में रविवार सुबह गन्ने के खेत में एक आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव बरामद किया गया। मृतक की बेटी...

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक हुआ बेकाबू, महावत को उठाकर पटका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

वाराणसी जिले के रामनगर में प्रसिद्ध रामलीला के लिए लाया गया एक हाथी रविवार को अचानक बेकाबू हो गया और...

Yogi Adityanath : योगी की एक सीख ने बदल दिया केरल की अरुंधति का नजरिया, शादी में शामिल होने के लिए भेजा भावुक पत्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

लखनऊ, कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के जीवन में मुख्यमंत्री योगी...

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

राजधानी लखनऊ में दशहरा से पहले रविवार को कई स्थानों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...

सहारनपुर में थार डिवाइडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे थार सवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

सहारनपुर जिले में नागल क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार थार के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन युवकों की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group