Sunday, October 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Yogi Adityanath : योगी की एक सीख ने बदल दिया केरल की अरुंधति का नजरिया, शादी में शामिल होने के लिए भेजा भावुक पत्र

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0


लखनऊ, कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के जीवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीख ने नया नजरिया दिया। बचपन में योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो देखने के बाद अरुंधति ने समझा कि भावुक होना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करने का साहस है।

वर्षों बाद भी वह इस सीख को अपने जीवन का हिस्सा मानती हैं। अब अपनी शादी के खास मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथ से लिखा दो पन्नों का पत्र भेजकर विवाह समारोह में शामिल होने और नवदंपती को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

अरुंधति ने अपने पत्र में बचपन की उस मनःस्थिति का जिक्र किया है, जब छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर रो पड़ना उन्हें अपनी कमजोरी लगने लगा था। उनके कुछ दोस्त उन्हें समझाते थे कि मजबूत बनने के लिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। धीरे-धीरे उनके मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या आसानी से रो पड़ने वाला व्यक्ति मजबूत नहीं हो सकता और क्या अपनी भावनाएं जाहिर करना शर्मिंदगी की बात है।

इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो दिखाया। वीडियो में योगी भावुक नजर आ रहे थे। उनके भाई ने उन्हें समझाया कि योगी की तरह भावुक होने के बावजूद मजबूत बना जा सकता है। इस अनुभव ने अरुंधति की सोच बदलने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें समझ आया कि आंसू किसी व्यक्ति की कमजोरी का प्रमाण नहीं हैं, बल्कि भावनाएं मानवीय संवेदनाओं का स्वाभाविक हिस्सा हैं।

अरुंधति के लिए यह सीख केवल बचपन का अनुभव बनकर नहीं रह गई। उन्होंने समझा कि मजबूत होने का अर्थ हर परिस्थिति में अपनी भावनाओं को छिपाना नहीं, बल्कि मुश्किलों का सामना करते हुए खुद पर भरोसा बनाए रखना है। असफलताओं के बाद दोबारा खड़े होना, चुनौतियों के बीच आगे बढ़ना और अपनी जिम्मेदारियों को निभाना ही वास्तविक साहस है। पत्र में उन्होंने लिखा है, “जब भी मैं खुद पर संदेह करती हूं, आपसे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

अरुंधति के लिए योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा उनकी सार्वजनिक भूमिका से भी जुड़ी है। वह उनकी जीवन यात्रा को मेहनत, दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास के संदेश के रूप में देखती हैं। बचपन में एक वीडियो से मिली सीख उनके लिए आत्मविश्वास का आधार बन गई, जिसे वह आज भी अपने जीवन में महसूस करती हैं।

अरुंधति और राहुल का विवाह 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा स्थित ग्रीन पार्क कन्वेंशन सेंटर में होना है। जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अरुंधति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है, “मेरे लिए आप एक नेता से कहीं बढ़कर हैं। मैंने आपको हमेशा एक बड़े भाई की तरह देखा है, जिसकी यात्रा ने मुझे हिम्मत और प्रेरणा दी है।

अरुंधति ने मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि यदि उनके लिए विवाह समारोह में पहुंचना संभव न हो, तो उनका शुभकामना संदेश और आशीर्वाद भी उनके लिए बेहद अनमोल होगा।

Tags: Arundhati Wedding InvitationKeralaYogi Adityanath News
Previous Post

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

Next Post

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक हुआ बेकाबू, महावत को उठाकर पटका

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर के पसिया पारा गांव के गन्ने के खेत में मिला आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक हुआ बेकाबू, महावत को उठाकर पटका

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में थार डिवाइडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे थार सवार

October 18, 2026
Next Post

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक हुआ बेकाबू, महावत को उठाकर पटका

Recent Posts

सुल्तानपुर के पसिया पारा गांव के गन्ने के खेत में मिला आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

सुलतानपुर जिले में रविवार सुबह गन्ने के खेत में एक आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव बरामद किया गया। मृतक की बेटी...

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक हुआ बेकाबू, महावत को उठाकर पटका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

वाराणसी जिले के रामनगर में प्रसिद्ध रामलीला के लिए लाया गया एक हाथी रविवार को अचानक बेकाबू हो गया और...

Yogi Adityanath : योगी की एक सीख ने बदल दिया केरल की अरुंधति का नजरिया, शादी में शामिल होने के लिए भेजा भावुक पत्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

लखनऊ, कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के जीवन में मुख्यमंत्री योगी...

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

राजधानी लखनऊ में दशहरा से पहले रविवार को कई स्थानों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...

सहारनपुर में थार डिवाइडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे थार सवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

सहारनपुर जिले में नागल क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार थार के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन युवकों की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group