Sunday, October 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Kanpur Cyber Fraud: बैंक मैनेजर के खिलाफ फर्जी शिकायतों से खुला 2.66 करोड़ की ठगी का मामला, दो गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


कानपुर में बैंक प्रबंधक के खिलाफ दर्ज फर्जी शिकायतों की जांच के दौरान 2.66 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में बीसीए स्नातक अखिल सिंह चौहान और सत्येंद्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शुक्रवार को बताया कि देशभर में धोखाधड़ी से जुड़े 89 बैंक खातों का पता चला है और आरोपियों से जुड़े खातों में मौजूद 30 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी निर्यातक मोहम्मद अहमद लारी को फेसबुक पर निवेश संबंधी विज्ञापन के जरिए जाल में फंसाया गया। खुद को अनन्या कुलकर्णी बताने वाली महिला ने ‘फिनसोल प्राइवेट लिमिटेड’ का प्रतिनिधि होने का दावा किया।

पुलिस ने बताया कि 18 जून से 10 अगस्त के बीच लारी ने एक ऐप के जरिए 2.66 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ऐप पर उनका निवेश बढ़कर 9.74 करोड़ रुपये दिखाया गया, लेकिन रकम निकालने के लिए 30 लाख रुपये अतिरिक्त टैक्स मांगा गया। चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच में पता चला कि अनन्या कुलकर्णी उस कंपनी से जुड़ी नहीं थीं।

जांच में सामने आया कि चौहान ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक से कॉर्पोरेट एवं निवेश बैंकिंग सुविधाएं लेने के लिए 100-200 करोड़ रुपये की जमा राशि लाने का दावा किया था।

इसमें कहा गया है कि उसने पतंजलि से जुड़े 1.5 करोड़ रुपये के सरसों तेल के ऑर्डर का फर्जी इनवॉइस भी पेश किया, बैंक प्रबंधक के इनकार पर उसने आईजीआरएस पोर्टल के जरिए शिकायतें दर्ज कराईं।

इसी जांच से पुलिस चौहान की फर्म ‘सद्भावना सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ और साइबर अपराध नेटवर्क तक पहुंची। चौहान के परिवार के नाम पर खोले गए 31 संदिग्ध म्यूल खातों की भी पहचान हुई है।

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी कैली और विवेक रॉय मुंबई में थे, जबकि चौहान और यादव स्थानीय स्तर पर मदद कर रहे थे। चौहान के संदिग्ध खातों का संबंध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 38 शिकायतों से मिला है।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और ओडिशा में भी इस नेटवर्क से जुड़ी सात प्राथमिकी दर्ज हैं और पुलिस 10 से अधिक लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है और धन के लेन-देन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Tags: 2.66 करोड़ की धोखाधड़ीकानपुर साइबर ठगीबैंक मैनेजर
Previous Post

गुजरात के भरूच में रसायन फैक्टरी में विस्फोट से पांच श्रमिकों की मौत, पांच घायल

Next Post

FDA की कार्रवाई के बाद रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट के निदेशक ब्लिंकिट, जोमैटो समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में थार डिवाइडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे थार सवार

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur : दुर्गा पंडाल में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत और चार घायल; चालक हिरासत में

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीदें, 20 नवंबर को अयोध्या और 29 नवंबर को कानपुर में करेंगे जनसभा

October 18, 2026
Next Post

FDA की कार्रवाई के बाद रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट के निदेशक ब्लिंकिट, जोमैटो समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी

Recent Posts

लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

राजधानी लखनऊ में दशहरा से पहले रविवार को कई स्थानों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...

सहारनपुर में थार डिवाइडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे थार सवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

सहारनपुर जिले में नागल क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार थार के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन युवकों की...

Balrampur : दुर्गा पंडाल में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत और चार घायल; चालक हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

बलरामपुर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में बेकाबू कार घुसने से बड़ा हादसा हो गया। शनिवार रात करीब साढ़े 10...

कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कुछ लोगों की मौत और कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक घटना के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कुछ...

Trump : रूस को प्रतिबंधों से छूट देने पर ट्रंप का बचाव, बोले- यह अमेरिका और दुनिया के लिए अच्छा फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को नए प्रतिबंध कानून से छूट देने के अपने फैसले का बचाव करते...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group