Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


सहारनपुर जिले में नागल थानाक्षेत्र के लखनौर गांव में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय एक महिला ग्राम विकास अधिकारी अपने घर में मृत पायी गयीं। पुलिस ने उनकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने  बताया कि लखनौर गांव के वीरेंद्र की पुत्री कोमल मनरेगा में ग्राम विकास अधिकारी थीं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात कोमल ने अपने माता-पिता और दो छोटे भाइयों के साथ खाना खाया था तथा उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गईं, जबकि उनके माता-पिता घर के सामने एक बरामदे में सो गए।

पाठक के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कोमल को उनकी मां ने जगाने की कोशिश की और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने चादर हटाई तो कोमल मृत मिलीं। कोमल के गले पर दबाव के निशान थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नागल थाना प्रभारी राधेश्याम यादव पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

पाठक ने बताया कि पुलिस ने कोमल का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है और उनके परिजन तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

https://t.co/eV1NQNCpX4

— Saharanpur Police (@saharanpurpol) October 16, 2026

Tags: सहारनपुर में महिला ग्राम विकास
Previous Post

बरेली जिले में माता-पिता के विवाद से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बरेली जिले में माता-पिता के विवाद से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

October 16, 2026

Recent Posts

सहारनपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में नागल थानाक्षेत्र के लखनौर गांव में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय एक महिला ग्राम विकास अधिकारी अपने घर...

बरेली जिले में माता-पिता के विवाद से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बरेली जिले में कथित रूप से माता-पिता के बीच लंबे समय से जारी विवाद से परेशान दसवीं कक्षा की एक...

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

श्रावस्ती जिले में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने और शव को बोरे में भरकर बहराइच में नहर...

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सात वर्ष की एक लापता बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह एक कुंए में...

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां रद्द करने के कुलाधिपति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group