Thursday, October 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IAS की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जन नीति भारत’, यूपी 2027 में पेश करेंगी चुनौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को ‘जन नीति भारत’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की और कहा कि उनकी पार्टी 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

मित्तल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि उनकी पार्टी नीति निर्माण की प्रक्रिया में आम लोगों को केंद्र में रखेगी और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान लगातार जनता के प्रति जवाबदेह बनी रहे, न कि केवल चुनाव के समय।

पार्टी के नाम और आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने के फैसले की घोषणा करते हुए मित्तल ने कहा, ‘‘राजनीति आप पर शासन करती है। जन नीति में, आप ही वे होंगे जो शासन करेंगे।’’

मित्तल ने कहा कि राजनीति में प्रवेश करने संबंधी उनकी पिछली अपील पर प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही, क्योंकि उन्होंने जो फोन नंबर साझा किया था, उस पर बहुत-से लोगों ने संदेश भेजे थे।

नई पार्टी के पीछे के तर्क को समझाते हुए मित्तल ने कहा, ‘‘समस्या दलों की कमी नहीं है, समस्या यह है कि लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती। कुछ लोगों की सुनी जाती है, लेकिन सभी की नहीं।

मित्तल ने दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था के विपरीत, जिसमें विधायक अक्सर सरकार और जनता के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं, ‘जन नीति भारत’ के प्रतिनिधियों को नागरिकों के प्रति जवाबदेह रहना होगा।

मित्तल ने कहा, ‘राजनीतिक दल भले ही एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते दिखें, लेकिन वे निर्णय-निर्माण को आम लोगों के हाथों से दूर रखने पर सहमत हैं।

उन्होंने बताया कि ‘जन नीति भारत’ के पास बड़े पैमाने पर विज्ञापन देने के लिए पैसे नहीं हैं, इसके बजाय वे घर-घर जाकर प्रचार करेंगे, जहां हर घर एक कार्यालय की तरह होगा और हर समर्थक एक प्रचारक की भूमिका निभाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन्हें अपने गांवों और कस्बों में बुलाएं, उनके संदेश को कम से कम तीन अन्य लोगों तक पहुंचाएं और ‘राजनीति नहीं, जन नीति’ के नारे का प्रचार करें।

मित्तल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बेंगलुरु की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने 13 साल के करियर के बाद 30 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

इसके बाद उन्होंने 29 सितंबर को राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की थी। नई पार्टी के गठन के साथ ही मित्तल ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करने का ऐलान किया है।

उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को केंद्र में रखकर नीतियां बनाने और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के मुद्दों पर ध्यान देगी।

Tags: जन नीति भारतदिव्या मित्तलनई राजनीतिक पार्टी
Previous Post

बलिया: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post

खुद ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से बचा, फिर साइबर ठगों का मददगार बना डिजाइनर; 9,600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ कैफे मालिक शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल सीमा के पास मिली श्रद्धा दुबे के नाम की कार, तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

October 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

October 15, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये प्रति किलो मिलेगी चीनी

October 15, 2026
उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिंदू से इस्लाम अपनाने पर अपने आप नहीं मिलेगा पिछड़े वर्ग का आरक्षण

October 15, 2026
Next Post

खुद ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से बचा, फिर साइबर ठगों का मददगार बना डिजाइनर; 9,600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का आरोप

Recent Posts

लखनऊ कैफे मालिक शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल सीमा के पास मिली श्रद्धा दुबे के नाम की कार, तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

लखनऊ में 27 वर्षीय कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस की तलाश लगातार पांचवें दिन भी...

खुद ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से बचा, फिर साइबर ठगों का मददगार बना डिजाइनर; 9,600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

मुंबई, 'डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी से बाल-बाल बचा 36 वर्षीय एक 'ग्राफिक डिजाइनर' बाद में ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाला...

IAS की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जन नीति भारत’, यूपी 2027 में पेश करेंगी चुनौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

लखनऊ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को ‘जन नीति भारत’ नाम से एक नई...

बलिया: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात वाराणसी से लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने...

लखनऊ के गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये प्रति किलो मिलेगी चीनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

राजधानी लखनऊ में चीनी के बढ़ते दाम से आम लोगों को राहत देने के लिए गन्ना किसान संस्थान परिसर स्थित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group