Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये प्रति किलो मिलेगी चीनी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


राजधानी लखनऊ में चीनी के बढ़ते दाम से आम लोगों को राहत देने के लिए गन्ना किसान संस्थान परिसर स्थित बिक्री केंद्र पर 52 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने यह व्यवस्था की है।

विभाग की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने चीनी की कीमतों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

बयान के अनुसार इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम और सहकारी चीनी मिल संघ के बिक्री केंद्र पर रियायती दरों पर चीनी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

बयान के मुताबिक बिक्री केंद्र पर एक किलोग्राम चीनी का पैकेट 52 रुपये और दो किलोग्राम का पैकेट 102 रुपये में मिलेगा। वहीं, पांच किलोग्राम के पैकेट की कीमत 250 रुपये और 50 किलोग्राम के पैकेट की कीमत 2500 रुपये निर्धारित की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की चीनी के एक और दो किलोग्राम के पैकेट क्रमशः 51 रुपये और 102 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके पांच किलोग्राम के पैकेट की कीमत 245 रुपये और 50 किलोग्राम के पैकेट की कीमत 2400 रुपये रखी गई है।

विभाग ने बयान में बताया कि चीनी की विशेष बिक्री हर कार्यदिवस में नियमित रूप से की जाएगी और उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर स्थित बिक्री केंद्र पर पहुंचकर चीनी खरीद सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और खरीदारी की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए बिक्री केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और लोग अपनी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग वजन के पैकेट खरीद सकेंगे।

Tags: लखनऊ के गन्ना किसान संस्थान
Previous Post

धर्मांतरण के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिंदू से इस्लाम अपनाने पर अपने आप नहीं मिलेगा पिछड़े वर्ग का आरक्षण

Next Post

बलिया: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पति की हत्या कर सांप से कटवाने के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली जिले में माता-पिता के विवाद से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

October 16, 2026
Next Post

बलिया: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Recent Posts

बुलंदशहर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों...

यूक्रेन के ड्रोन युद्ध पर स्टारलिंक की पाबंदी का असर, एलन मस्क की कंपनी की तकनीक पर निर्भर सेना की बढ़ीं मुश्किलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन एक प्रमुख हथियार बन गया है। यूक्रेन में किसी भी दिन हजारों की संख्या में ड्रोन...

मेरठ में पति की हत्या कर सांप से कटवाने के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

मेरठ जिले की एक अदालत ने पति की गला घोंटकर हत्या करने और घटना को सांप के काटने से हुई...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला आज, बल्लेबाजी की कमियां दूर कर सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बेंगलुरू, वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक पांचवें टी20 मैच के साथ श्रृंखला जीतने के लिये भारत को अपनी बल्लेबाजी की कमियों...

सहारनपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में नागल थानाक्षेत्र के लखनौर गांव में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय एक महिला ग्राम विकास अधिकारी अपने घर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group