Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में तीन-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराने के निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में तीन-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराने का निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग को दिया। साथ ही मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के तहत चुनाव कराने की भी बात कही।

यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की दो सदस्यीय पीठ ने दशरथ यादव एवं अन्य द्वारा दायर रिट याचिकाओं पर पारित किया।

याचिकाकर्ता ने अदालत से राज्य निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वह जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म होने से काफी पहले पूरी पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक विस्तृत और तय समय-सीमा का उल्लेख करने वाला कार्यक्रम रिकॉर्ड पर रखे।

इन चुनावों को त्रि-स्तरीय इसलिए कहा जाता है क्योंकि जिला पंचायत (जिला स्तर), क्षेत्र पंचायत (मध्यवर्ती स्तर) और ग्राम पंचायत (ग्राम स्तर) के चुनाव एक साथ होते हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘राज्य  सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग तुरंत तैयारी के कदम उठाएंगे, चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे और इस निर्णय की तिथि से तीन महीने के भीतर उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव पूरे करेंगे।

अदालत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के तहत पूरे चुनाव कराएंगे जिसमें अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण भी शामिल है। महज इसलिए कि समर्पित आयोग की जांच अभी लंबित है, ओबीसी आरक्षित सीट को मुक्त सीट मानकर चुनाव नहीं कराए जाएंगे।

अदालत ने आगे कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए आरक्षण, लागू कानूनों के अनुसार बनाए रखा जाएगा। अदालत ने आगे कहा,‘ऊपर बताई गई अवधि के भीतर निर्वाचित निकायों के गठन के लिए आवश्यक कदमों का प्रावधान होगा।

अदालत ने अपने निर्णय में कहा, ‘‘राज्य सरकार ऊपर निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को जरूरी कर्मचारी, धन, सुरक्षा और अन्य परिवहन सहायता उपलब्ध कराएगी। चुनाव पूरे करने के लिए दिया गया समय, एक प्रशासक का कार्यकाल, कानून द्वारा तय समय सीमा से आगे नहीं बढ़ाता है। कोई भी अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था, पहले से लागू कानूनी सीमाओं के भीतर ही होनी चाहिए।

अदालत ने आगे कहा, ‘‘समर्पित आयोग, ओबीसी से जुड़े सामूहिक अनुभव डेटा और उस आधार पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए उक्त निर्णय में दी गई बातों को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच और पूछताछ जारी रखेगा। इसे पहले से तय समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद, राज्य सरकार इन सिफारिशों की समीक्षा करेगी और उन्हें कानूनी रूप से लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी और जहां भी आवश्यक हो, संशोधन करेगी।

अदालत ने धारा 12(3-ए) के तहत मिली शक्ति का इस्तेमाल करते हुए प्रशासक की नियुक्ति के सरकार के 25 मई, 2026 के आदेश को रद्द करने की मांग और साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रशासक के तौर पर निवर्तमान प्रधानों की नियुक्तियां रद्द करने की मांग खारिज कर दी।

अदालत ने धारा 12(3-ए) और 12-बीबी(3) को अनुच्छेद 243-ई के तहत अधिकार क्षेत्र से बाहर घोषित करने की मांग भी खारिज कर दी और इस संबंध में दायर रिट याचिकाएं भी खारिज कर दीं।

इस आदेश की प्रति बुधवार रात करीब 10:50 बजे उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

Tags: उप्र में तीन-स्तरीय पंचायत
Previous Post

मुंबई: अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश

Next Post

धर्मांतरण के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिंदू से इस्लाम अपनाने पर अपने आप नहीं मिलेगा पिछड़े वर्ग का आरक्षण

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पति की हत्या कर सांप से कटवाने के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली जिले में माता-पिता के विवाद से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

October 16, 2026
Next Post

धर्मांतरण के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिंदू से इस्लाम अपनाने पर अपने आप नहीं मिलेगा पिछड़े वर्ग का आरक्षण

Recent Posts

बुलंदशहर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों...

यूक्रेन के ड्रोन युद्ध पर स्टारलिंक की पाबंदी का असर, एलन मस्क की कंपनी की तकनीक पर निर्भर सेना की बढ़ीं मुश्किलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन एक प्रमुख हथियार बन गया है। यूक्रेन में किसी भी दिन हजारों की संख्या में ड्रोन...

मेरठ में पति की हत्या कर सांप से कटवाने के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

मेरठ जिले की एक अदालत ने पति की गला घोंटकर हत्या करने और घटना को सांप के काटने से हुई...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला आज, बल्लेबाजी की कमियां दूर कर सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बेंगलुरू, वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक पांचवें टी20 मैच के साथ श्रृंखला जीतने के लिये भारत को अपनी बल्लेबाजी की कमियों...

सहारनपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में नागल थानाक्षेत्र के लखनौर गांव में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय एक महिला ग्राम विकास अधिकारी अपने घर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group