Wednesday, October 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पीलीभीत में राम लीला कमेटी के चंदे को लेकर विवाद, दो सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


पीलीभीत में रामलीला मेले की आय और व्यय के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, अमरिया क्षेत्र में सोमवार शाम हुई इस घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने बताया कि पिछले साल की मेला समिति के पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने सोमवार शाम समिति के एक सदस्य के घर पर बैठक बुलाई थी जिसमें पिछले वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा करने और नई समिति के गठन पर चर्चा होनी थी।

पुलिस के अनुसार अमरिया कस्बे का निवासी कौशल गुप्ता इस बार मेला समिति में कोई पद हासिल करना चाहता था और बैठक के दौरान उसने वित्तीय हिसाब-किताब पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

उसने बताया कि अंकित और उनके साथी कुणाल श्रीवास्तव ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई और उसे शांत रहने को कहा। उन्होंने समझाया कि सभी खर्चों का हिसाब रखा जा रहा है और बेवजह हंगामा न करने को कहा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (जहानाबाद) नताशा गोयल ने बताया कि इसके बाद दोनों गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कौशल गुप्ता और उसके साथियों ने गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की छाती में गोली लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोयल ने बताया कि गोलीबारी के बाद घायल मोहित और रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली के अस्पताल में भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों के परिजनों की ओर से अमरिया थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Tags: पीलीभीत में राम लीला कमेटी
Previous Post

यूपी बोर्ड 2027 की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; 24 फरवरी को आखिरी पेपर

Next Post

उप्र: कनिष्ठ खाद्य विश्‍लेषक भर्ती में बीटेक डिग्रीधारकों को शामिल करने की मांग हाईकोर्ट ने की खारिज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को, जानें मां महागौरी की पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ: PWD के प्रमुख सचिव पर अदालत ने अवमानना के आरोप तय किये

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में दूध डेयरी पर छापेमारी! 38 हजार लीटर दूध-सीज, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ होटल की 10 वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हत्या की FIR दर्ज!

October 14, 2026
Next Post

उप्र: कनिष्ठ खाद्य विश्‍लेषक भर्ती में बीटेक डिग्रीधारकों को शामिल करने की मांग हाईकोर्ट ने की खारिज

Recent Posts

दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को, जानें मां महागौरी की पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी...

दिल्ली के वेलकम इलाके में रात को उधम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, भीतर बैठे लोगों ने कूदकर बचाई जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

नयी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्तरां में कल रात आग लगने के बाद लोगों को...

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को हाईजैक की अलर्ट मिलने पर जयपुर डायवर्ट, सुरक्षित उतरा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

जयपुर, एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह बम रखे होने की धमकी के...

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का कॉकराच जनता पार्टी पर आरोप, कहा- अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

वॉशिंगटन, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि कॉकराच जनता पार्टी को अमेरिका में ‘दानदाताओं से आर्थिक...

जर्मनी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट पर 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, रोबोट पुलिस ने किया जब्त, दो युवकों की भूमिका की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

कोलोन (जर्मनी), जर्मनी में पुलिस ने एक किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला रोबोट जब्त कर लिया है और इसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group