Friday, October 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुलिसकर्मियों पर ‘हमला’, ‘सरकारी काम में बाधा डालने’ के आरोप में राहुल, प्रियंका के खिलाफ प्राथमिकी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
in देश, राजनीति
0


नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा, प्रदर्शन में भाग लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि यह मामला बुधवार को यहां कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के सिलसिले में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें कई सांसद और नेता शामिल थे।

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं के विरोध प्रदर्शन का राहुल गांधी ने नेतृत्व किया था जिसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

जनपथ स्थित एक दक्षिण भारतीय शाकाहारी रेस्तरां में दोपहर के भोजन के बाद जब विपक्षी नेता बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर अचानक धरने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच प्रियंका गांधी और अन्य महिला नेता संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर लेट गईं, जिन्हें जबरन हटाकर पुलिस बसों में बिठाया गया।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय जनता दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कुछ अन्य दलों के सांसद शामिल थे।

Tags: पुलिसकर्मियों पर ‘हमला
Previous Post

इंडिगो का विमान आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुआ क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

Next Post

मुंबई में रेस्तरां मालिक से 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, दो बहनों पर FIR; पुराने वीडियो को लेकर धमकी देने का दावा

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव, पवन पांडेय की भागवत कथा में लिया हिस्सा; मंच से सीएम योगी को दे डाली चुनावी चुनौती

October 8, 2026
देश

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-शेड्यूल्ड दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन की सीमा; मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत

October 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 30 की मौत, डोनेत्स्क क्षेत्र में बस पर हमला, 12 यूक्रेनी की मौत 18 घायल, कीव में बिजली संकट

October 8, 2026
देश

GST परिषद का फैसला: टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़

October 8, 2026
Next Post

मुंबई में रेस्तरां मालिक से 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, दो बहनों पर FIR; पुराने वीडियो को लेकर धमकी देने का दावा

Recent Posts

अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव, पवन पांडेय की भागवत कथा में लिया हिस्सा; मंच से सीएम योगी को दे डाली चुनावी चुनौती

by Atul Narain Srivastava
October 8, 2026
0

अयोध्या, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कृष्णापुर-खानपुर रसूलाबाद में पूर्व...

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-शेड्यूल्ड दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन की सीमा; मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

नई दिल्ली,  कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार...

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 30 की मौत, डोनेत्स्क क्षेत्र में बस पर हमला, 12 यूक्रेनी की मौत 18 घायल, कीव में बिजली संकट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

कीव, पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर में रूसी हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: ‘खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते’, नोएडा अथॉरिटी को झटका; 2006 की दर पर प्लॉट देने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने नोएडा की वर्ष 2006 की आवासीय प्लॉट योजना से जुड़े करीब दो दशक...

GST परिषद का फैसला: टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर परिषद ने बृहस्पतिवार को जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group