Monday, October 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाथरस के लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज का तीन महीने बाद सुराग, बरसाना के आश्रम से सकुशल बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


हाथरस से करीब तीन महीने पहले लापता हुए 16 वर्षीय किशोर अनुज को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। हाथरस और मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में किशोर को बरसाना स्थित लाडली दास आश्रम से बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, अनुज वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम से लापता हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां उसने दीक्षा ली थी। इसके बाद वह घर लौटने के लिए तैयार नहीं था। किशोर के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस से भी मदद मांगी।

मामले में परिजनों की आशंकाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। बताया जा रहा है कि परिजनों ने वृंदावन में केली कुंज के बाहर धरना भी दिया था। इसके बाद किशोर के बरसाना पहुंचने और वहां के लाडली दास आश्रम में रहने की जानकारी सामने आई।

किशोर की तलाश में हाथरस पुलिस ने मथुरा पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सादाबाद पुलिस ने मथुरा पुलिस की मदद से किशोर तक पहुंच बनाई और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

किशोर की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। करीब तीन महीने बाद बेटे के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली है। हालांकि, किशोर के लापता होने से लेकर आश्रम में रहने तक की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अब किशोर से पूछताछ के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। किशोर किन परिस्थितियों में घर से गया, वह अलग-अलग स्थानों पर कैसे पहुंचा और आश्रम में रहने के पीछे क्या कारण था, इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Tags: अनुजलापता किशोरहाथरस न्यूजहाथरस पुलिस
Previous Post

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस अज्ञात वाहन में भिड़ी, बेटे-भाई-भतीजे समेत 4 की मौत!

Next Post

भदोही का फिर बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वृंदावन में कारोबारी हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, एटीएस अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये ठगे

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 घायल

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में महिला मित्र के लिए पत्नी को कार के बोनट पर लटका कर दौड़ाया। आरोपी युवक और महिला मित्र गिरफ्तार

October 4, 2026
अयोध्या

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुजागंज में भव्य स्वागत, विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

October 4, 2026
Next Post

भदोही का फिर बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा

Recent Posts

वृंदावन में कारोबारी हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, एटीएस अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये ठगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

वृंदावन में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को कथित तौर पर तीन...

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

by Atul Narain Srivastava
October 5, 2026
0

अयोध्या, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत...

GST Registration: कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, एक आवेदन से कई राज्यों में GST पंजीकरण की सुविधा पर विचार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

नयी दिल्ली, जीएसटी परिषद ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर सकती है, जिसके तहत कारोबारियों को एक ही आवेदन प्रक्रिया के...

बक्सर: अयोध्या जा रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 22 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

बिहार के बक्सर जिले में सोमवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से तेलंगाना के कम से कम...

चेन्नई के तिरुनीर्मलाई झील में चार बच्चों के शव मिले, सभी शनिवार दोपहर से थे लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

तमिलनाडु के चेन्नई में तीन अक्टूबर को लापता हुए चार स्कूली छात्रों के शव रविवार को क्रोमपेट के पास थिरुनीरमलाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group