Monday, October 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वृंदावन में कारोबारी हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, एटीएस अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये ठगे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


वृंदावन में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को कथित तौर पर तीन दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखकर जालसाजों ने उससे 30 लाख रुपये ठग लिए।

आरोपियों ने खुद को एटीएस का अधिकारी बताकर कारोबारी को उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर से धोखाधड़ी और एक आपराधिक मामले में नंबर के इस्तेमाल होने की बात कहकर डराया। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, वृंदावन निवासी कारोबारी रतन लाल अग्रवाल को 28 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल की। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकवाद निरोधी दस्ते यानी एटीएस का अधिकारी बताया। आरोप है कि जालसाज ने कारोबारी से कहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा है और यह नंबर एक आपराधिक मामले से भी जुड़ा हुआ है।

आरोपियों ने कारोबारी को कार्रवाई का डर दिखाते हुए मामले को खत्म कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार, जालसाजों ने कारोबारी को करीब तीन दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। इस दौरान ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए उन पर लगातार नजर रखी गई और उन्हें किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत नहीं करने के लिए कहा गया।

डर के कारण कारोबारी ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार और दोस्तों तक को नहीं दी। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने अपने अलग-अलग बैंक खातों से रकम का इंतजाम किया और 1 अक्टूबर को आरटीजीएस के जरिए जालसाजों द्वारा बताए गए बैंक खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बताया गया कि कारोबारी के बेटे को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उसे मामले में ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद उसने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

वृंदावन के क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, इस मामले में 3 अक्टूबर को शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी दिन साइबर अपराध थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये के एक अंतरण पर रोक लगाने में सफलता मिली है। पुलिस अब जालसाजों की पहचान और उनके नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोकी गई रकम को कारोबारी को वापस दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

Tags: वृंदावन में कारोबारी हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट
Previous Post

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Next Post

यूपी से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए 8 प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए 8 प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 घायल

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में महिला मित्र के लिए पत्नी को कार के बोनट पर लटका कर दौड़ाया। आरोपी युवक और महिला मित्र गिरफ्तार

October 4, 2026
अयोध्या

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुजागंज में भव्य स्वागत, विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

October 4, 2026
Next Post

यूपी से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए 8 प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए 8 प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान

by Atul Narain Srivastava
October 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर...

वृंदावन में कारोबारी हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, एटीएस अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये ठगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

वृंदावन में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को कथित तौर पर तीन...

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

by Atul Narain Srivastava
October 5, 2026
0

अयोध्या, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत...

GST Registration: कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, एक आवेदन से कई राज्यों में GST पंजीकरण की सुविधा पर विचार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

नयी दिल्ली, जीएसटी परिषद ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर सकती है, जिसके तहत कारोबारियों को एक ही आवेदन प्रक्रिया के...

बक्सर: अयोध्या जा रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 22 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

बिहार के बक्सर जिले में सोमवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से तेलंगाना के कम से कम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group